{"_id":"68b74a2aca71b650fc00879a","slug":"immersion-of-ganpati-idols-was-done-with-drum-beats-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-151831-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ढोल बाजे के साथ गणपति की मूर्तियों का किया विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ढोल बाजे के साथ गणपति की मूर्तियों का किया विसर्जन
विज्ञापन
मिर्जापुर में गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन करने जाते श्रद्धालु। संवाद
शाहजहांपुर। श्री गणेश चतुर्थी पर ग्रामीण क्षेत्रों के पंडालों में स्थापित की गईं भगवान गणपति की म़ूर्तियों का मंगलवार को बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच ढोल-बाजे के साथ विसर्जन किया गया। मूर्तियों के साथ अबीर-गुलाल खेलते हुए चले श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ का उद्घोष करके भगवान विघ्नहर्ता को विदाई दी।
महाराष्ट्र मराठा मंडल की ओर से श्री गणेश महोत्सव में मंगलवार को श्रद्धालुओं ने भगवान गणपति की मूर्ति का पूजन किया। इस बीच गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गुजरते रहे। सुबह दस बजे से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। शाम को आरती पूजन किया। साथ ही भगवान गणेश को मोदक, लड्डू का भोग लगाया गया।
संयोजक नीरज वाजपेयी, सुदामा शिंदे, अर्जुन सूर्यवंशी, अनिल कदम, हर्षित गुप्ता, अक्षय कदम, आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे। इसी तरह क्षत्रिय धर्मशाला में गणेश उत्सव में भगवान गणपति का पूजन किया गया।
विज्ञापन
अल्हागंज। मोहल्ला ब्रह्मनान में कपड़ा व्यापारी सर्वेश गुप्ता, राकेश चंद्र गुप्ता सहित मोहल्लेवासियों ने दो गणेश मूर्तियों की स्थापना की थी। मंगलवार को गणपति को छप्पन भोग अर्पण करने के बाद गुलाल खेलते हुए उत्साहपूर्ण माहौल में मूर्तियों की विसर्जन यात्रा निकाली गई। इस बीच, मोहल्ला पछौआ के सभासद राहुल सिंह, अभिषेक यादव सहित अन्य लोगों ने गणेश मूर्ति की स्थापना कर पूजन-अर्चन किया। भाजपा नेता अनिल गुप्ता ने साहूकारा में गणेश की पूजा-अर्चना कर विसर्जन यात्रा निकाली। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।
मिर्जापुर। गणेश महोत्सव का समापन मंगलवार को आतिशबाजी के साथ किया गया। भगवान गणेश की मूर्ति के विसर्जन से पूर्व नगर में बाजे-गाजे के साथ मूर्ति की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान गणेश का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। शोभायात्रा में देव स्वरूपों की झांकियां सभी के आकर्षण का केंद्र रही। बाद में श्रद्धालुओं ने ढाई घाट पर गंगा में गणपति की मूर्ति को विसर्जित किया। व्यवस्था में मनोज गुप्ता, सुधीर गुप्ता, राघवेंद्र सिंह, मुकेश सक्सेना, प्यारे मोहन, रूपेश पांडेय, मुकेश दीक्षित आदि का सहयोग रहा।