फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   illigal mining

प्रस्तावित नगर निगम कार्यालय की जमीन से मिट्टी का खनन

Wed, 14 Jul 2021 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
illigal mining
शाहजहांपुर। ककरा कला (न्यू सिटी) में प्रस्तावित नगर निगम कार्यालय की जमीन से मिट्टी खनन हो गया। इसकी जानकारी तब हुई जब डीएम व एसपी ने प्रस्तावित कार्यालय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बिना अनुमति के खनन करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम इंद्र विक्रम सिंह व एसपी एस आनंद मंगलवार को ककरा कला (न्यू सिटी) में निर्माणाधीन गेस्ट हाउस का निरीक्षण करने पहुंचे। जायजा लेने के बाद दोनों अधिकारी उस स्थान पर पहुंचे जहां पर नगर निगम के कार्यालय का निर्माण होना है। डीएम ने नगर निगम कार्यालय के निर्माण के लिए बनाए गए नक्शे को देखा और मुख्य द्वार लगाए जाने की दिशा के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

इस बीच डीएम इंद्र विक्रम सिंह की नजर प्रस्तावित कार्यालय की जमीन पर अवैध तरीके से किए गए मिट्टी के खनन पर पड़ी। निर्माण स्थल से मिट्टी की खोर्दाई हो जाने पर उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने नाराजगी जताते हुए बिना अनुमति के मिट्टी की खुदाई करने वाले पर कार्रवाई के निर्देश दिए। बैरियर लगाने के साथ ही एक चौकीदार तैनात करने तथा नगर निगम कार्यालय के पास ही एक पुलिस चौकी भी निर्मित करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले निर्माणाधीन गेस्ट हाउस के निरीक्षण में मीटिंग हॉल की डिजाइन के साथ ही अन्य कमियों को देख डीएम ने नाराजगी जताई। ककरा कला में बिजली लाइन के लिए लगाए जा रहे खंभों की जानकारी ली। अपर नगर आयुक्त एसके सिंह बताया कि 40 बिजली के खंभे लगाए जाने हैं, कार्य जारी है। दोनों अफसरों ने ककरा स्थित गर्रा नदी पर निर्माणाधीन पुल का जायजा लिया और कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। जैव विविधता पार्क स्थित गर्रा नदी के किनारे लकड़ी का पुल व बैठने के लिए प्लेटफार्म बनाने के लिए निर्देशित किया। जीआईसी तिराहे का निरीक्षण कर दिशा निर्देश जारी किए। इस मौके पर नगर निगम व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed