फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Illegal transportation in the name of tourist buses... passengers are being picked up in front of roadways.

Shahjahanpur News: टूरिस्ट बसों के नाम पर डग्गामारी...रोडवेज के सामने भरी जा रहीं सवारियां

Sun, 02 Nov 2025 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Illegal transportation in the name of tourist buses... passengers are being picked up in front of roadways.
शाहजहांपुर में निजी बस से नदारद अ​ग्निशमन यंत्र व फर्स्ट एड बॉक्स। संवाद - फोटो : सांकेतिक
शाहजहांपुर। निजी बसें सिर्फ लंबे रूट पर ही नहीं दौड़ रहीं, बल्कि लोकल मार्ग पर भी चलकर परिवहन निगम के राजस्व को नुकसान पहुंचा रहीं हैं। टूरिस्ट बस के नाम पर रोडवेज बस अड्डे के सामने से सवारियां बुलाकर बैठाया जा रहा है। इन बसों में मानकों का भी ध्यान नहीं रखा जाता है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के आंकड़ों में मात्र 22 स्लीपर और 210 निजी बसें पंजीकृत हैं। इनमें अधिकतर बसों को दिल्ली रूट पर दौड़ाया जा रहा है। इसके अलावा हरदोई, शाहबाद रूट पर भी निजी बसें चल रहीं हैं। अशफाक नगर चौकी से आगे हरदोई बस स्टैंड से बसें नंबर के हिसाब से चलती हैं। अधिकतर बसों पर टूरिस्ट लिखा है, लेकिन इन्हें डग्गामार वाहनाें की तरह चलाया जाता है।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डे के सामने से बसों को खड़ा कर आवाज लगाकर सवारियों को भरा जाता है। जाम लगने के बावजूद यातायात पुलिस या परिवहन विभाग इनके ऊपर कार्रवाई नहीं करता है। बसों से सामान ढोने का नियम नहीं है। फिर भी इनमें सामान भरकर ले जाया जाता है। अहम बात यह है कि बसों में अग्निशमन यंत्र व फर्स्ट एड बॉक्स तक नहीं है। अधिकारी इन बसों की चेकिंग नहीं करते हैं। ऐसे में बिना मानक के ही बसों को चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बिना मानक के चलने वाली निजी बसाें पर कार्रवाई के लिए एआरटीओ के साथ मिलकर कार्रवाई की जाएगी। लगातार चेकिंग अभियान चलाएंगे।
- संजय कुमार, सीओ यातायात
--
निजी बसाें के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चला रहे हैं। गत दिनों छह बसों को सीज कर 21 का चालान किया गया है। शनिवार को खुटार में एक बस का चालान किया है।
- सर्वेश सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन

शाहजहांपुर में निजी बस से नदारद अग्निशमन यंत्र व फर्स्ट एड बॉक्स। संवाद

शाहजहांपुर में निजी बस से नदारद अग्निशमन यंत्र व फर्स्ट एड बॉक्स। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed