{"_id":"671ffd10bb29e8250b0e0b24","slug":"illegal-liquor-furnaces-started-burning-before-diwali-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-129342-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दिवाली से पहले धधकने लगीं अवैध शराब की भट्ठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दिवाली से पहले धधकने लगीं अवैध शराब की भट्ठियां
Tue, 29 Oct 2024 02:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 29 Oct 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
खुटार। शराब का अवैध रूप से धंधा करने वालों ने भी दिवाली की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कई जगह शराब की भट्ठियां धधकने लगी हैं। इस पर रोक नहीं लगाई गई तो हादसा होने की आशंका से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है।
गांव मैनिया, मंडनपुर, टोडरपुर, कुभियां माफी, राठ, रघुनाथपुर सहित कई गांवों में अवैध शराब बनाई और बेची जाती है। टोडरपुर क्षेत्र में गोमती और झुकना नदी के किनारे, खुटार रेंज की फत्तेपुर बीट में कठिना नदी के किनारे अवैध शराब बनाने का धंधा खुलेआम किया जाता है। यहां से शराब ट्रकों के ट्यूब में भरकर कस्बे और गांवों में शराब बेचने वालों के घर पहुंचा दी जाती है। कस्बे में मोहल्ला देवस्थान, रायटोला, पश्चिमी गढ़ी आदि मोहल्लों में भी अवैध शराब खुलेआम बेची जाती है। टोडरपुर क्षेत्र में तो अवैध शराब बनाने वाले इतने बेखौफ हैं कि कई बार पुलिस पर हमला कर चुके हैं।
अवैध शराब बनाने में शीरा के साथ ही यूरिया सहित कई ऐसी वस्तुओं का प्रयोग किया जाता है, जिससे स्वास्थ्य को भारी नुकसान पहुंचता है। अवैध शराब का धंधा करने वाले पकड़े भी जाते हैं, लेकिन जमानत कराने के बाद फिर से शराब बेचनी शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन
--
सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था वीडियो
कैमहरिया पुलिस चौकी क्षेत्र के कई गांवों में भी अवैध शराब बनाने और बेचने का धंधा किया जा रहा है। चौकी से पुलिसकर्मी नदारद रहते हैं, जिस कारण शराब बनाने वाले खुलेआम शराब बेचते हैं। गांव के लोग कई बार शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर खानापूरी कर दी जाती है। गांव रघुनाथपुर के एक अवैध शराब बनाने वाले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था, जो भारी मात्रा में गुड़ आदि लेकर घर पहुंचा था। लोगों का कहना था कि यह गुड़ शराब बनाने के लिए लाया गया है।
--
राजामंडी से भी आती है शराब
लखीमपुर के मैलानी थाना क्षेत्र का गांव राजा मंडी अवैध शराब बनाने वालों का गढ़ है। यहां से अवैध शराब खुटार क्षेत्र के गई गांवों में लाई जाती है और उसे फुटकर में बेचा जाता है। राजा मंडी से खुटार तक आने का सुनसान रास्ता अवैध शराब बेचने वालों के लिए मुफीद है। राजा मंडी से रोजाना भारी मात्रा में अवैध शराब खुटार लाई जाती है।
--
पुलिस की टीमें बनाकर छापा मारने के निर्देश दिए गए हैं। खुटार में सोमवार को बैठक लेकर कच्ची शराब बनाने वालों पर और कड़ी निगरानी रखने के लिए कहा गया है।
पंकज पंत, सीओ पुवायां