फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   "I'll test the sincerity of my friends; I'll plant some cacti on the way home."

Shahjahanpur News: पीड़िता के पिता ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, कहा-आसाराम के गुर्गे धमका रहे

Tue, 02 Dec 2025 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
"I'll test the sincerity of my friends; I'll plant some cacti on the way home."
शाहजहांपुर। आसाराम की अंतरिम जमानत को रद करने की मांग को लेकर दुष्कर्म पीड़िता के पिता सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। शुक्रवार को मामले में सुनवाई होने की संभावना है। पीड़िता के अनुसार, आसाराम के जेल से बाहर आने से उनके परिवार को खतरा है। आए दिन आसाराम के गुर्गे धमकाते हैं।
विज्ञापन

शहर की रहने वाली पीड़िता ने आसाराम पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। अदालत ने आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हाल में ही आसाराम ने उपचार कराने के लिए छह महीने की जमानत अर्जी दी थी, जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर लिया था। इसके बाद जमानत पर आसाराम जेल से बाहर आ गया था। उसके जेल से बाहर आने के बाद पीड़िता के पिता ने खतरे की आशंका जताते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि दो वकील उनकी पैरवी करेंगे। आसाराम ने बीमारी का बहाना कर जमानत ली है। उसकी जमानत निरस्त की जाए। बीमारी है तो जेल के अंदर उपचार कराए। पीड़िता के पिता ने बताया कि मामले में शुक्रवार को उनके केस पर सुनवाई हो सकती है।
विज्ञापन


--
बिटिया के पिता बोले- नगर में कई जगह बनाए हैं आसाराम के गुर्गों ने ठिकाने
शाहजहांपुर। छह महीने की जमानत पर जेल से आसाराम के बाहर आने के बाद बिटिया का परिवार दहशत में है। उन्हें खतरा है कि आसाराम उनके साथ कोई अनहोनी करा सकता है। बिटिया के पिता का आरोप है कि नगर में कई जगह आसाराम के गुर्गों ने ठिकाने बना रखे हैं। वे आए दिन फोन कर धमकाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसाराम के साम्राज्य को चुनौती देने वाले बिटिया के पिता निडर होकर उसका सामना कर रहे हैं। कई वर्ष तक जेल में रहने के बाद आसाराम उपचार कराने के लिए जेल से बाहर है। जमानत के विरोध में बिटिया के पिता ने सुप्रीमकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने सोमवार को बताया कि आसाराम के जेल से बाहर आने के बाद उन्हें व उनके परिवार को जान का खतरा है।
बिटिया के पिता का आरोप है कि आसाराम के गुर्गों ने शहर में कई स्थानों पर ठिकाने बना लिए हैं। वे आए दिन फोन कर धमकाते हैं। आसपास भी दिख जाते हैं। बताया कि आसाराम पूरी तरह से स्वस्थ है। वह लगातार घूम रहा है। उसका भी आम कैदियों की तरह जेल में उपचार होना चाहिए।
--
सुरक्षा के लिए लगी है गारद
पीड़िता के घर पर पुलिस का पहरा है। उनके घर पर चार सिपाही तैनात हैं। पीड़िता के पिता के साथ दो गनर रहते हैं। पूर्व में उनके साथ एक गनर रहता था। तत्कालीन एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद एक गनर बढ़ा दिया था।

--
पीड़िता के परिवार की सुरक्षा के लिए व्यवस्था की गई है। घर में पूर्व में कैमरे भी लगवाए गए थे। परिवार की ओर से कोई प्रार्थना पत्र आने पर सुरक्षा की समीक्षा की जाएगी।
- राजेश द्विवेदी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed