फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   IGNOU course of a career assistant

कॅरियर बनाने में इग्नू के पाठ्यक्रम सहायक

Wed, 17 Feb 2016 08:46 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 17 Feb 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन

 एसएस कॉलेज के इग्नू अध्ययन केंद्र पर हुए शैक्षिक परामर्श कार्यक्रम में शिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए इग्नू के क्षेत्रीय उपनिदेशक डॉ. अंशुमान उपाध्याय ने कहा कि देश में कॅरियर बनाने की बहुत संभावनाएं है, जानकारी के अभाव में विद्यार्थी उन्हें  प्राप्त नहीं कर पाता है। सफलता के शिखर पर पहुंचने के लिए बहुत अच्छी तैयारी की आवश्यकता होती है।

विज्ञापन

डॉ. उपाध्याय ने कहा कि ज्ञान के क्षेत्र में प्रतिदिन नए परिवर्तन हो रहे है, ऐसे में पूर्व ज्ञान को नवीन ज्ञान के साथ जोड़ना चुनौती भरा जरूर है, लेकिन जरूरी भी है। इग्नू के कोर्स इस मामले में बहुत उपयोगी साबित हो रहे हैं। इनकी पूरे विश्व में मान्यता भी है। उन्होंने बताया कि रोजगार के क्षेत्र में नए आयाम के लिए कंप्यूटर संचालन, ग्रामीण विकास, मानवाधिकार और स्वयंसेवी संगठनों संबंधी नवीन पाठ्यक्रम वर्तमान आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सक्षम हैं। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एके मिश्र ने कहा कि व्यक्ति के जीवन में कई बार बाधाएं आती हैं, जिस कारण व्यक्ति की शिक्षा अधूरी रह जाती है अथवा पढ़ने के सपने टूट जाते हैं। इग्नू ने उन सपनों को पूरा करने का अवसर उपलब्ध कराता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed