{"_id":"629fa2ab4d3e625a2a61213f","slug":"if-these-problems-come-next-tuesday-then-action-will-be-taken-against-the-officials-shahjahanpur-news-bly487518735","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसुनवाई: अगले मंगल यही समस्याएं आईं तो अधिकारियों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसुनवाई: अगले मंगल यही समस्याएं आईं तो अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
शाहजहोंपुर के नगर निगम में जनसुनवाई दिवस पर लोगों की समस्या सुनते नगर आयुक्त संतोष शर्मा । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नगर निगम परिसर में पहली बार जन-सुनवाई दिवस का आयोजन किया गया। सामने नगर आयुक्त बैठे थे तो कई समस्याओं का हाथोंहाथ निस्तारण हो गया। कुछ समस्याओं को एक-दो दिन के अंदर हल कराने के निर्देश अधीनस्थों को दिए गए। यह भी चेताया कि अगर अगले मंगलवार को यही समस्याएं फिर से आईं तो कार्रवाई तय है। हालांकि पहले दिवस पर अपेक्षानुसार भीड़ नहीं उमड़ी। माना जा रहा है कि दिवस में आने वाली समस्याओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण हुआ तो आने वाले जन-सुनवाई दिवसों में भीड़ उमड़ना तय है।
नगर निगम में समस्याओं को दर्ज कराकर जल्द निस्तारण पाना आसान नहीं होता। वहीं दाखिल-खारिज या अन्य प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए भी कई बार लोग महीनों चक्कर लगाते रहते हैं। रोजाना अधिकारी दफ्तर में बैठते हैं, लेकिन लोग परेशान होते रहते हैं। शासन ने नगर निगमों में इस तरह की दिक्कत के मद्देनजर हर मंगलवार को जन-सुनवाई दिवस आयोजित करने का फैसला किया है। इसी वजह से सिस्टेमैटिक एडमिनिस्ट्रेटिव, मैकेनिज्म, ब्रिगिंग, हैपीनेंस एंड वैल्यू (संभव) के तहत मंगलवार को नगर निगम कार्यालय परिसर में जन-सुनवाई दिवस का आयोजन किया गया। पेयजल की आपूर्ति, साफ-सफाई, प्रकाश बिंदु के संबंध में समस्याओं एवं शिकायतों से नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा को अवगत कराया।
मोहल्ला मस्जिदगंज से हरनाम कटियार ने नल की मरम्मत, मोहल्ला मतानी से प्रेमचंद्र ने पुलिया व नाली की मरम्मत, मोहल्ला हयातपुरा से श्यामपाल सिंह द्वारा पाइप लाइन डालने के संबंध में, लाल इमली चौराहे निवासी मधु चौरसिया द्वारा अपने पिता का मृत्यु प्रमाण-पत्र निर्गत करने के संबंध में अपनी समस्याओं को रखा। कुल 17 में से नौ शिकायतों का निस्तरण मौके पर करा दिया गया। इस मौके पर अपर नगर आयु एसके सिंह, सहायक नगर आयुक्त मधुसूदन लाल आर्य, रश्मि भारती, निर्माण विभाग से अधिशासी अभियंता आशीष त्रिवेदी, कर विभाग से मुख्य निर्धारण अधिकारी आरती सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, जलकल से सहायक अभियंता प्रेमचंद्र आर्य, पथ प्रकाश से प्रकाश अधीक्षक अनवार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन समस्याओं पर कर सकते हैं शिकायत
नगर निगम क्षेत्र में आने वाले मोहल्लों में सफाई, पेयजल की व्यवस्था, टैक्स, दाखिल-खारिज, प्रमाण पत्र आदि से संबंधित दिक्कतों का निस्तारण न हो रहा हो तो जन-सुनवाई दिवस में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। नगर निगम के अधिकारियों का दावा है समस्या का तत्काल या फिर ज्यादा से ज्यादा दो-तीन दिन में निस्तारण हो जाएगा।
एक सप्ताह में निपटेंगी सारी समस्याएं
कुछ समस्याओं का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। अगले मंगलवार को दोबारा ये शिकायतें न आएं इसलिए एक-दो दिन में निस्तारण कराया जाएगा। जनसुनवाई दिवस हर मंगलवार को आयोजित होगा। - संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त
11 साल पहले कांशीराम आवासीय कॉलोनी में क्वार्टर आवंटित हुआ था। नौ महीने पहले नगर निगम द्वारा उनकी क्वार्टर की चाबी को जब्त कर लिया गया। अधिकारियों ने जांच कर समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया है। - फरजाना, काशीराम कॉलोनी
रोजा आईटीआई में हैडपंप खराब पड़ा था। नगर आयुक्त के सामने हैंडंपप को रिबोर कराने की मांग रखी। उन्होंने तुरंत जलकल विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। आश्वस्त किया गया है कि जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। - दीपक सिंह, आईटीआई रोजा
साल 2021 में दाखिल-खारिज के लिए आवेदन किया था। नगर निगम के कर्मचारियों की गलती से मामला अभी तक अटका हुआ है। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा को समस्या के बारे में बताया है। उन्होंने हल निकालने का आश्वासन दिया है। - मुद्दसिर, महमंद जलालनगर
मेरा मकान बनने से बार-बार रोक दिया जाता है। इसको लेकर सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया था। उन्होंने नगर आयुक्त से मिलने को बोला है। नगर आयुक्त ने जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। - धनेश्वरी देवी, बाडूजई प्रथम