फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   If there is no settlement problems BKU activists staging a sit

समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता

Fri, 08 Jan 2016 10:45 PM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Fri, 08 Jan 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
If there is no settlement problems BKU activists staging a sit
आश्वासन के बाद भी किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर शुक्रवार को भाकियू (अराजनैतिक) के बैनर तले तमाम किसानों ने पुन: एसडीएम कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव ने धरना स्थल पर किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि 30 दिसंबर को एसडीएम को ज्ञापन देकर बारिश से खराब हुई फसल का मुआवजा दिलाए जाने, मोहम्मदी पुवायां मार्ग से लालपुर ककरौआ तक उखाड़े मार्ग की मरम्मत कराए जाने, बहेड़ा बाजारपुर में चारागाह की भूमि पर कब्जा कर बोई गई फसल कब्जे में लिए जाने और जमीन का पट्टा गरीबों को किए जाने, राष्ट्रीय पारिवारिक योजना का रुपया फर्जी तरीके से निकालने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने, किसानों के गन्ने का भुगतान कराए जाने सहित नौ मांगों पर कार्रवाई की मांग की गई थी। कार्रवाई नहीं होने पर आठ जनवरी से धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद भी किसी भी समस्या का हल नहीं किया गया। मजबूरन धरना प्रदर्शन करने पर बाध्य होना पड़ा है।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। धरना स्थल पर जरनैल सिंह, रामाधार, अशर्फीलाल, रामलखन, ब्रह्मादीन, सुखविंदर सिंह, शिवसरन, बब्बू, संतोष तिवारी, मुन्नी देवी, बलकार सिंह, कुलवंत सिंह, मेवाराम सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



चीनी मिल के पास नौ करोड़ रुपए हैं, जिससे जल्द ही भुगतान कराया जाएगा। बारिश से हुए नुकसान के मुआवजे के लिए जिला मुख्यालय को लिखा जा चुका है। रोड के लिए प्रस्ताव मंडी समिति को भेजा जाएगा।
- सलिल कुमार पटेल, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed