फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   If the work had sewed year Jume children

सालभर की मेहनत का सिला मिला तो झूमे बच्चे

Wed, 18 Mar 2015 11:55 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 18 Mar 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
If the work had sewed year Jume children
 तक्षशिला पब्लिक स्कूल का वार्षिक परीक्षाफल बुधवार को बांटा गया। इस दौरान धमाकेदार रंगारंग प्रस्तुतियां हुईं। विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी आरपीएस यादव ने मां शारदे और संत त्यागी जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ईश प्रार्थना और स्वागत गीत पर भावपूर्ण नृत्य के बाद बच्चों ने मनमोहक रंगारंग प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक, देशभक्ति, लोक कलाओं से ओतप्रोत कार्यक्रमों में बच्चों ने जमकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भांगड़ा और रोबोेट नृत्य ने भी प्रभावित किया। ‘मां तुझे सलाम’ गीत पर बच्चों ने मूक अभिनय से संदेश दिया कि देशभक्ति की कोई भाषा नहीं होती।
विज्ञापन

रंगारंग प्रस्तुतियों के बाद विभिन्न कक्षाओं के बच्चों अनमोल गुप्ता, शताक्षी गुप्ता, कृतिका अग्रवाल, अरीबा कशिश, प्रिंस राठौर, आरोही देवल, अथर्व अग्रवाल, अभय सिंह, समवेद अग्रवाल, सैयद अरीबा, नाव्या सेठ, सरस्ती, मानसी कपूर, शौर्या शुक्ला, दानिश खान, आंशी, अनन्या, अभिनिका खंडेलवाल, मुस्कान खन्ना, फैजा खालिश को मुख्य अतिथि एसपी आरपीएस यादव, निदेशक अरुण खंडेलवाल, प्रबंधक राज कुमार खंडेलवाल आदि ने पुरस्कृत किया। छात्रा किंजा खान और शैलजा मिश्रा के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य उज्ज्वला सिन्हा ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed