फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   If fraud is caught, action will be taken against the agency also

Shahjahanpur News: फर्जीवाड़ा पकड़ में आया तो एजेंसी पर भी होगी कार्रवाई

Sat, 23 Sep 2023 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
If fraud is caught, action will be taken against the agency also
शाहजहांपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में धान खरीद की समीक्षा बैकठ करते जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह।स
डीएम की अध्यक्षता में धान खरीद वर्ष 2023 की समीक्षा बैठक का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। कलक्ट्रेट सभागार में धान खरीद वर्ष 2023 की समीक्षा बैठक डीएम की अध्यक्षता में हुई। डीएम ने कहा कि धान खरीद में फर्जीवाड़ा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर धान खरीद में फर्जी गैंग पकड़ में आया तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

डीएम ने कहा कि अधिकारी स्वयं जाकर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लें। भंडारण कक्ष में समुचित स्थान न होने पर समीपवर्ती इमारत में धान को शिफ्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों के बैठने की जगह तथा साफ-सफाई इत्यादि की समुचित व्यवस्था कर लें। उन्होंने निर्देश दिया कि क्रय नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

खरीद से संबंधित शिकायतों तथा जरूरी जानकारी के संबंध में कंट्रोल रूम भी सक्रिय हो चुका है। कंट्रोल रूम सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 तक सक्रिय रहेगा। डीएम ने संबंधित अधिकारियों से बांट-माप, बोरों की व्यवस्था तथा ट्रैफिक इत्यादि की जानकारी ली। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि धान खरीद केंद्रों पर गुंडागर्दी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडे, जिला खाद्य विपणन अधिकारी राकेश मोहन पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

मदद के लिए बनाया गया कंट्रोल रूम
धान खरीद के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। इसका कार्यालय दूरभाष नंबर 05842221986 है। इसके अलावा मोबाइल तथा व्हाट्सएप नंबर 9519063411 पर भी शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed