फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hussain Club and Sartaj Club made it to the semi-finals

Shahjahanpur News: हुसैन क्लब और सरताज क्लब ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

Sun, 29 Jan 2023 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hussain Club and Sartaj Club made it to the semi-finals
क्वार्टर फाइनल मैचों में गोला और कैमहरिया क्लब को करना पड़ा हार का सामना
विज्ञापन

खुटार। गांव टाह खुर्द कलां में चल रहे शहीद अशफाक उल्ला खां क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। अपने मैच जीतकर हुसैन क्लब और सरताज क्लब ने सेमीफाइनल में बनाई जगह बना ली है।
पहला क्वार्टर फाइनल मैच हुसैन क्लब गंगसरा और गोला के बीच खेला गया। हुसैन क्लब के कप्तान अता हुसैन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। गोला की टीम 11.4 ओवर में 67 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

गोला की ओर से जोवनप्रीत सिंह ने 27 रन बनाए। हुसैन क्लब की ओर से किशनपाल ने चार और विपिन ने तीन विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी हुसैन क्लब की टीम ने 9.2 ओवर में छह विकेट खोकर मैच जीत लिया। गोला की ओर से अमृत मालवा ने तीन और तनवीर ने दो विकेट लिए। हुसैन क्लब की ओर से विपिन ने आठ गेंदों पर 32 रन बनाए। विपिन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच सरताज क्लब टाह और कैमहरिया इलेवन के बीच खेला गया। टॉस सरताज क्लब के कप्तान सरताज ने जीता। उन्होंने बल्लेबाजी का फैसला लिया। सरताज क्लब की टीम ने 12 ओवर में नौ विकेट पर 113 रन बनाए। तालिब ने 15 गेंदों पर 42 रन का योगदान दिया। कैमहरिया की ओर से तालिब और सद्दाम ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी कैमहरिया की टीम दस ओवर में 58 रन पर ऑलआउट हो गई। टाह सरताज क्लब के संदीप फौजी ने तीन ओवर में सात रन देकर चार विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। अंपायरिंग सबाबुद्दीन और हरजिंदर सिंह ने की। कमेंट्री जसीम रजा खान और स्कोरिंग महताब हसन ने की। रविवार के मैचों के स्पांसर डिलाइट राइस मार्ट के स्वामी शहनूर खान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed