{"_id":"68c483fca7ae4465e608f1dc","slug":"husbands-beating-caused-rift-in-relationship-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-152537-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पति की पिटाई करने से पड़ी संबंधों में दरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पति की पिटाई करने से पड़ी संबंधों में दरार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र पर शुक्रवार को 18 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई। इनमें तीन दंपती के बीच चल रहे मनमुटाव को दूर कर केंद्र से विदा किया गया।
निगोही थाना क्षेत्र के दंपती की शादी करीब पांच साल पूर्व हुई थी। महिला का आरोप है कि उसके पति उसके साथ आए दिन मारपीट करते हैं। जिसके चलते वह काफी समय से मायके में रह रही है। थाना तिलहर क्षेत्र के एक दंपती की शादी को डेढ़ साल ही बीता था। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
मारपीट के चलते पत्नी मायके जाकर रहने लगी थी। बंडा थाना क्षेत्र के दंपती की शादी को नौ साल हो चुके हैं। महिला आए दिन पति की पिटाई से नाराज होकर मायके चली गई थी। शिकायत पर दोनों पक्षों को केंद्र पर बुलाया गया। घंटों चली बातचीत के बाद तीन दंपतियों ने साथ रहने का फैसला किया। काउंसलिंग में महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता, आरक्षी पिंकी, सरस्वती, मोनिका व समाजसेविका अंशु राजानी मौजूद रहीं।