फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Husband Marries Again, But Police Refuse to Register Complaint

Shahjahanpur News: पति ने कर ली दूसरी शादी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही पुलिस

Fri, 17 Apr 2026 10:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Husband Marries Again, But Police Refuse to Register Complaint
पुवायां। एक विवाहिता ने आरोप लगाया है कि पति ने बिना तलाक दिए उसकी चचेरी बहन से शादी कर ली। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर महिला ने सीओ से मिलकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता का आरोप है कि वर्ष 2009 में उनकी शादी बदायूं में हुई थी। शादी के बाद से पति और अन्य ससुरालीजन दहेज को लेकर मारपीट करते थे, जिससे एक बार उनका पैर टूट गया था। पति ने छोटी पुत्री के साथ उनको घर से निकाल दिया। इसके बाद पति ने उनकी चचेरी बहन से शादी कर ली।
विज्ञापन

महिला के अनुसार कई बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। पति जान से मार देने की धमकी दे रहे हैं।
--
महिला प्रार्थनापत्र लेकर आई थी और काउंसलिंग कराने की मांग की है। पुवायां पुलिस के मिशन शक्ति टीम को दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed