फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Husband killed, wife injured in tractor-trolley collision

Shahjahanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से पति की मौत, पत्नी घायल

Fri, 24 Oct 2025 10:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Husband killed, wife injured in tractor-trolley collision
नीरज का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। गढि़या रंगीन थाना क्षेत्र के निजामपुर नगरिया गांव निवासी बाइक सवार 40 वर्षीय नीरज की बृहस्पतिवार रात मदनापुर थाना क्षेत्र के मोहनिया गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर लगने से मौत हो गई। बाइक पर सवार उनकी पत्नी घायल हो गईं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों के अनुसार, नीरज हेलमेट पहने हुए था।
विज्ञापन


मुन्नूलाल ने बताया कि बेटा नीरज खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था। बेटा भाई दूज पर पत्नी गीता देवी के साथ ससुराल मीरानपुर कटरा के कसरक गांव गया था। भाई दूज के बाद वह बाइक से पत्नी के साथ वापस घर के लिए आ रहा था। जैसे ही वह मदनापुर थाना क्षेत्र में मोहनिया गांव के पास पहुंचा, तभी गलत दिशा में आई ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से बेटा व बहू गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। बहू का राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। नीरज के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी नीतू की शादी हो चुकी है। हादसे के बाद पूरा परिवार सदमे में हैं। मदनापुर थाना प्रभारी विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर वाहन की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------
पत्नी को ससुराल छोड़कर निकले बाइक सवार युवक की हादसे में जान गई
शाहजहांपुर। सिंधौली के कटिया बुजुर्ग गांव निवासी बाइक सवार 25 वर्षीय विशाल वर्मा की बृहस्पतिवार शाम निगोही में अरेली गांव के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। वह पत्नी को ससुराल छोड़कर निकले थे।
तहेरे भाई टिंकू ने बताया कि विशाल बृहस्पतिवार को भाईदूज पर अपनी पत्नी विमला को लेकर ससुराल निगोही के सातेपुर गांव गया था। पत्नी को छोड़ने के बाद भाई देर शाम बाइक लेकर निकला। अरेली गांव के पास पहुंचते ही किसी वाहन की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने से पूर्व विशाल की मौत हो गई।
टिंकू ने बताया कि विशाल दो भाइयों में बड़ा था। उसीपर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। 2020 में विशाल की शादी हुई थी। पत्नी की डिलीवरी के बाद बच्चे की मौत हो गई थी। टिंकू ने बताया कि नवंबर माह में बहन राजकुमारी की शादी थी। उसकी तैयारियां चल रहीं थीं। विशाल की मौत से पूरा परिवार सदमे में हैं।
निगोही थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। हादसा किस वाहन से हुआ, यह पता लगाया जा रहा है। विशाल ने हेलमेट पहना हुआ था।

-------------------------------
काम पर जा रहे युवक की हादसे में मौत
शाहजहांपुर। रोजा के अटसलिया गांव निवासी 35 वर्षीय बालकरन बृहस्पतिवार शाम गांव के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला महमंद जगलालनगर निवासी रामविलास ने बताया कि साला बालकरन अविवाहित था। वह मेहनत मजदूरी कर भरण-पोषण करता था। बृहस्पतिवार शाम बालकरन खाना लेकर मिल पर काम करने के लिए पैदल जा रहा था। रास्ते में हुए हादसे में उसकी जान चली गई। रोजा थाने के इंस्पेक्टर अपराध गंगा सिंह ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी की जा रही है। संवाद
----------------------------------

पसगवां में पशु से टकराने से घायल हुए युवक की मौत

शाहजहांपुर। चार दिन पूर्व लखीमपुर खीरी जिले के पसगवां थाना क्षेत्र में पिहानी रोड पर पशु से टकराकर घायल हुए सिंधौली के पचपेड़ा गांव निवासी 25 वर्षीय वीर बैताल उर्फ अतुल की राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी कस्बा निवासी मृतक के मौसा रामकिशोर ने बताया कि वीर बैताल के कान में दर्द की शिकायत थी। मंगलवार को वह पसगवां क्षेत्र में किसी डाॅक्टर से दवाई लेने के लिए बाइक से आया था। इस बीच अचानक सड़क पर आए पशु की वजह से वह टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों ने उसे पसगवां सीएचसी भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई । अभी एक साल पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती है। वह चार भाइयों में बड़ा था। उसने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। मेडिकल कॉलेज चौकी इंचार्ज विनय कुमार ने बताया कि हादसा पसगवां क्षेत्र का है। युवक की यहां उपचार के दौरान मौत हुई है। संवाद
------------------
वाहन की टक्कर से दो लोग घायल

सिंधौली। ससुराल से घर जा रहे बाइक सवार दो युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। हरदोई के थाना पाली के ग्राम वारी निवासी सुशील और हरदोई निवासी उनके साढ़ू गजेंद्र सिंधौली के ग्राम चडारी स्थित अपनी ससुराल से वापस घर जा रहे थे। इस दौरान ब्लॉक भावलखेड़ा के ग्राम खानपुर देहा के निकट उनकी बाइक से किसी अज्ञात वाहन की टक्कर हो गई। बाइक से गिरकर दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की सूचना पर आई एम्बुलेंस से दोनों को राजकीय मेडिकल काॅलेज भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। संवाद

नीरज का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

नीरज का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed