फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Husband dies after eight months of marriage, wife suspected of murder

Shahjahanpur News: शादी के आठ माह बाद पति की मौत, पत्नी पर हत्या का शक

Mon, 11 Dec 2023 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 11 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Husband dies after eight months of marriage, wife suspected of murder
मृतक विकास भारती का फाइल फोटो स्रोत-परिजन
शाहजहांपुर। शादी के आठ माह बाद घर से अलग पत्नी के साथ रह रहे युवक का शव घर के कमरे में मिला। पत्नी ने उसके आत्महत्या करने की बात कही है। जबकि, घरवालों ने पत्नी पर हत्या का शक जताया है। पुलिस ने तालाब से चुन्नी बरामद की है जिससे फंदे से लटकने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

मीरानपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला सराय में विकास भारती (22) अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ भाई और मां से अलग रहते थे। रविवार सुबह करीब दस बजे लक्ष्मी ने परिजनों को विकास की फंदे से लटकने से मौत की जानकारी दी। परिवार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान विकास का शव जमीन पर मिला। लक्ष्मी ने पुलिस को बताया कि विकास ने रात में किसी वक्त चुनरी का फंदा बनाकर पंखे के कुंडे से लटककर आत्महत्या कर ली। वह नींद से जागी तो फंदे से शव को नीचे उतारा और मृतक की मां सुनीता देवी, भाई आकाश और ब्रजेश भारती को सूचना दी। इस पर परिजनों ने हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सुनीता देवी के अनुसार, लक्ष्मी अपने पति से आए दिन झगड़ा करती थी। परिजनों से उसे मिलने नहीं देती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


इसलिए पत्नी पर जा रहा शक : विकास की मौत के बाद कई सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने जांच के दौरान फंदे से लटकने वाली चुनरी के बारे में पूछताछ की जिस पर लक्ष्मी की निशानदेही पर तालाब से चुनरी को बरामद किया गया। शनिवार रात मौत होने के बाद सुबह दस बजे मृतक के परिजन को सूचना क्यों दी गई? उसकी चुनरी बाहर क्यों फेंक दी गई। हत्या या आत्महत्या का राज पोस्टमार्टम के बाद खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मोहल्ले में ही आसपास ही हैं घर विकास की शादी आठ माह पहले निगोही के ढकिया बरहा गांव से हुई थी। मृतक की मां सुनीता देवी अपने अन्य बेटों के साथ अलग रहती थीं। जबकि विकास ने मोहल्ले में ही कुछ दूरी पर किराये पर घर ले रखा था जहां वह पत्नी लक्ष्मी के साथ रहता था।

- युवक की मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी। उसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
प्रयांक जैन, सीओ तिलहर

मृतक विकास भारती का फाइल फोटो स्रोत-परिजन

मृतक विकास भारती का फाइल फोटो स्रोत-परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed