फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   husband bite her wife nose

घरेलु कलह में पत्नी की नाक चबाई, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 09 Oct 2021 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
husband bite her wife nose
सेहरामऊ दक्षिणी (शाहजहांपुर)। आपसी विवाद के दौरान बृहस्पतिवार की शाम पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर उसकी नाक काट ली। इसके बाद वह भाग गया। घायल पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तालश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरदोई जिले थाना शाहबाद क्षेत्र के गांव कठवा निवासी धनदेवी ने अपनी बेटी मीरा देवी की शादी थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव कैलाह निवासी रामप्रकाश से की थी। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बृहस्पतिवार को मीरा देवी का किसी बात पर पति से विवाद हो गया। इस दौरान पति ने मीरा देवी को पीटना शुरू कर दिया और आरोपी पति ने मीरा की नाक चबा ली। मीरा के लहूलुहान होने पर रामप्रकाश भाग गया।
विज्ञापन

घायल हालत में मीरा ने पुलिस के साथ मायके पक्ष को सूचना दी। पुलिस ने घायल महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मीरा की मां धनदेवी ने थाने में दामाद रामप्रकाश के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपी पति की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed