फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Husband and his two brothers get life imprisonment for murdering a woman

Shahjahanpur News: महिला की हत्या में पति और उसके दो भाइयों को उम्रकैद

Sat, 08 Mar 2025 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 08 Mar 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Husband and his two brothers get life imprisonment for murdering a woman
विज्ञापन


शाहजहांपुर। दशम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार श्रीवास्तव ने पत्नी की हत्या के मुकदमे में पति व पति के दो सगे भाइयों को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है। दोषियों पर 15-15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार, चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बंगरा गोला मस्जिद निवासी शहनवाज ने 26 जुलाई, 2023 को सदर बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक को तहरीर दी थी। बताया था कि उसकी बहन खालिदा बेगम की शादी 13 साल पहले शहर के मोहल्ला शांतिपुरम गदियाना निवासी रकीम के साथ हुई थी।
विज्ञापन

आठ साल पहले रकीम ने अपनी बीवी को जलाने का प्रयास किया था। खालिदा का पति और उसके ससुराल वाले उसे घर में नहीं रहने दे रहे थे। 26 जुलाई को ससुराल वालों ने खालिदा को फैसला करने के लिए बुलाया था। वह वहां से चली गई। पीछे से बहू और उसका दोस्त खालिदा के ससुराल पहुंचे तो वहां चीख-पुकार मची हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रकीम, उसका भाई नदीम और नबील, सास उम्मती, ससुर सोहराब ने मिलकर धारदार हथियार से खालिदा की हत्या कर दी। वादी की तहरीर पर पुलिस ने रकीम, नदीम और नबील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। विवेचना के बाद आरोपपत्र अदालत भेजा। अदालत में मुकदमा चलने के दौरान गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर तीनों भाइयों को अपर सत्र न्यायाधीश ने दोषी माना। तीनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed