फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hurt woman consumed poison after 10 days of evading police

Shahjahanpur : कोर्ट मैरिज कर छोड़ गया पति, 10 दिन पुलिस के चक्कर काटने के बाद आहत महिला ने खाया जहर

Thu, 14 Dec 2023 11:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 14 Dec 2023 11:24 AM IST
सार

पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो महिला ने जहर खा लिया। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि महिला दस दिन से थाना और चौकी के चक्कर काट रही थी। पुलिस ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है।

विज्ञापन
Hurt woman consumed poison after 10 days of evading police
अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में कोर्ट मैरिज के बाद पति के छोड़कर चले जाने की शिकायत पर पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो महिला ने बुधवार को जहर खा लिया। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि महिला दस दिन से थाना और चौकी के चक्कर काट रही थी। पुलिस ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।

विज्ञापन


थाना सदर बाजार क्षेत्र के निजामपुर गौटिया निवासी गौरा देवी (32) का विवाह 2011 में गांव के रामू के साथ हुआ था। उसके चार बच्चे भी हैं। दो साल पहले हादसे में रामू की मौत हो गई। दो महीने पहले गौरा देवी ने गांव के ही युवक के साथ कोर्ट मैरिज की थी लेकिन युवक उसे अपने घर नहीं ले गया और उसी के घर पर रहने लगा। 15 दिन से युवक ने महिला से बात करनी भी बंद कर दी।
विज्ञापन

 
10 दिन पहले दी थी तहरीर 
महिला के भाई पोथीराम के अनुसार, 10 दिन पहले युवक पर कार्रवाई के लिए पीड़िता ने सदर बाजार थाने में तहरीर दी। थाने से उसे शहबाजनगर चौकी भेज दिया गया। पुलिस ने युवक को फोन कर बुलाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं आया। गौरा देवी ने बताया कि वह 10 दिन से लगातार थाने और चौकी के चक्कर लगा रही है। उसकी सुनवाई नहीं की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे आहत गौरा देवी ने बुधवार सुबह करीब नौ बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। इस बीच भतीजा सचिन घर पहुंचा तो वह बेहोश मिलीं। तुरंत ही उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर सदर रवींद्र सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत लेकर महिला थाने नहीं आई थी।

एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि कार्यालय में महिला ने कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया है। तहरीर मिलने पर आरोपों की जांच कराकर गुण-दोष के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed