{"_id":"6841e8c733d18892db09d998","slug":"humidity-will-increase-due-to-cloudy-weather-throughout-the-day-today-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-145421-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आज दिन भर बादल छाए रहने से बढ़ेगी उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आज दिन भर बादल छाए रहने से बढ़ेगी उमस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दो दिन पहले हुई बारिश के कारण वातावरण में नमी बढ़ने से बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री घटकर 34.6 डिग्री सेल्सियस हो गया।
हालांकि, रात में बादल छाए रहने से उमस महसूस होने के साथ न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री बढ़कर 22.4 डिग्री सेल्सियस हुआ, लेकिन सुबह से ठंडी पुरवाई चलने से जनजीवन को उमस और गर्मी से काफी राहत मिली।
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर बाद से हवा में विचलन होने के कारण वायुदाब सामान्य से 15 मिलीबार ज्यादा हो गया है। इस वजह से हवा की दिशा बदलकर दक्षिण हो गई है।
इसे देखते शुक्रवार को सुबह से हवा की गति बढ़ने के बावजूद दिन भर बादल छाए रहेंगे, लेकिन ठहर नहीं पाएंगे। इस कारण दिन भर मौसम सामान्य बना रहेगा, लेकिन बारिश होने की संभावना कम है। संवाद