फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Humidity increased due to cloud cover, the temperature remained stable at 40 degrees

बादल छाने से बढ़ी उमस, तापमान 40 डिग्री पर स्थिर

Tue, 03 May 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Humidity increased due to cloud cover, the temperature remained stable at 40 degrees
शाहजहांपुर में सोमवार को गर्मी से राहत पाने को बर्फ की कुल्फी खाती छात्रा । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। पश्चिमी विक्षोभ पैदा होने से रविवार शाम से वातावरण में नमी के साथ हवा की गति बढ़ गई। इस कारण रात में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री घटकर 25.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। सोमवार सुबह तक बादल छाए रहने और ठंडी हवा चलने से ऐसा लगा कि मौसम करवट बदलेगा, लेकिन बाद में धूप निकलने पर उमस के साथ गर्मी बढ़ गई।
विज्ञापन

हालांकि, बादल छाए रहने से धूप की तेजी में थोड़ी कमी आई तो दिन में अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री कम हो गया, लेकिन थर्मामीटर का पारा दिन भर 40 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहने से जन सामान्य को गर्मी से कोई विशष राहत नहीं मिल सकी। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह के अनुसार वायुदाब सामान्य से कम होने के कारण मंगलवार को भी सुबह बादल छाए रहेंगे और इससे उमस व गर्मी का मिला-जुला असर बना रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed