फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Human Student Committee Workers demonstrated

ह्यूमन विद्यार्थी समिति के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Thu, 20 Aug 2015 11:35 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 20 Aug 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Human Student Committee Workers demonstrated
प्राविधिक शिक्षा परिषद के परीक्षा परिणाम में हुई त्रुटि और छात्रवृत्ति न दिए जाने को लेकर ह्यूमन विद्यार्थी समिति कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित दिए ज्ञापन में विद्यार्थियों हितों को ध्यान में रखकर उचित कार्यवाही किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट एपी श्रीवास्तव को समिति के कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्राविधिक शिक्षा परिषद से सत्र 2014-15 का परीक्षा परिणाम 28 जुलाई को घोषित किया था। शुरुआत में दो-तीन दिन तक इंटरनेट पर परीक्षा परिणाम देखने में कठिनाई हुई। इसके देखे गए रिजल्ट में तमाम छात्र-छात्राओं को एक विषय में 00, 01, 02, 03 प्राप्तांक पाए गए। जीटीआई केमिकल ब्रांच के एक छात्र ने संशोधन फार्म डाला। तब उसके नंबर 03 से बढ़कर 39 हो गए। कई छात्रों के संशोधन संबंधी फार्म प्राविधिक शिक्षा परिषद को भेजे 15-20 दिन हो चुके हैं, लेकिन नया परीक्षा परिणाम अभी तक जारी नहीं हुआ। इसी तरह जीटीआई के अधिकांश छात्र-छात्राओं को अभी तक छात्रवृत्ति भी नहीं मिल पाई है। ज्ञापन में छात्रों का भविष्य देखते हुए समस्याओं का निस्तारण कराने का अनुरोध किया गया है। प्रदर्शन में समिति के अध्यक्ष सुबोध शर्मा, आकाश मिश्रा, विमल पाठक, विवेक शर्मा, आशीष सक्सेना, विक्रम सिंह, विनय प्रजापति, प्रवीण वर्मा, अनिल सिंह, कुलदीप कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, ललित सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed