फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hugs were exchanged during Holi Milan, colourful programmes were also held.

Shahjahanpur News: होली मिलन में गले मिले, रंगारंग कार्यक्रम भी हुए

Mon, 09 Mar 2026 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Hugs were exchanged during Holi Milan, colourful programmes were also held.
वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना का फूलों की माला से स्वागत करते राठौर साहू समाज के लोग। संवाद
शाहजहांपुर। होली मिलन समारोह का सिलसिला रविवार को जारी रहा। अलग-अलग समाज के लोगों ने गले मिलकर मुबारकबाद दी। इस बीच रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

--
पूर्व सैनिकों ने फूलों से खेली होली
शाहजहांपुर। पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन के पदाधिकारियों ने रविवार को फूलों से होली खेली। एक-दूसरे के ऊपर फूल बरसाए और गले मिलकर होली की मुबारकबाद दी। नवादा इंदेपुर में हुए कार्यक्रम में पूर्व सैनिक एकत्र हुए। इसके बाद एक-दूसरे पर गुलाब के फूलाें को बरसाया। होली गीतों व मधुर धुन के बीच पूर्व सैनिकों ने गले मिलकर होली की मुबारकबाद दी। इस बीच वयोवृद्ध पूर्व सैनिकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सूबेदार मेजर एमएम वर्मा, दिनेश कुमार अवस्थी, रामदास सिंह, बाबूराम, अनंत सिंह, सुखपाल सिंह, मुंशीलाल वर्मा, छविनाथ शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

--
मंत्री ने तकनीकी शिक्षा पर दिया जोर
शाहजहांपुर। राठौर साहू समाज का होली मिलन व सम्मान समारोह अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में किया गया। मुख्य अतिथि वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना का माला पहनाकर स्वागत किया गया। वित्तमंत्री ने कहा कि शिक्षा से ही विकास होता है। नई पीढ़ी को तकनीकी शिक्षा जरूर दें। विशिष्ट अतिथि बरेली के नवाबगंज के पूर्व चेयरमैन रविंद्र सिंह राठौर, आइपीएस बबिता साहू, रिटायर एडीएम अमृतलाल साहू, डॉ. डीसी गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता सत्यप्रकाश आर्या व संचालन मुकेश राठौर ने किया। इससे पहले तान्या राठौर ने भगवान गणेश की वंदना प्रस्तुत की। भाजपा नेता शिव मंगल सिंह राठौर, केशव राठौर, संजय राठौर, रामकुमार, संजय गुप्ता, तेज किशोर, अंकित राठौर, छंगेलाल राठौर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ का होली मिलन सुभाषनगर स्थित मैरिज लॉन में हुआ। इसमें बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति के साथ ही धमार भी आकर्षण का केंद्र रहा। शुभारंभ मुख्य अतिथि वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया। श्योनाथ प्रजापति ने मंत्री का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस बीच उत्कृष्ट कार्य करने वाली समाज के बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष रवींद्र पाल प्रजापति, महासचिव डॉ.महेश चंद्र प्रजापति, सुरेंद्र प्रजापति, केके प्रजापति, कृष्ण मुरारी प्रजापति आदि मौजूद रहे। संवाद
-------------

होली मिलन में दी बधाई
खुदागंज। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का होली मिलन समारोह हुआ। इसमें लोगों ने एक-दूसरे को होली मिलकर बधाई दी। इस मौके पर सुधीर सिंह व जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह ने विचार रखे। जिला संयुक्त मंत्री संतोष सिंह, हेमपाल सिंह, विवेक गंगवार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
--
कलाकारों ने होली चौपई सुनाकर मन मोहा
मीरानपुर कटरा। सपा शिक्षक सभा का होली मिलन समारोह कटरा-खुदागंज मार्ग पर हुआ। इसमें लोक कलाकारों ने चौपई गीत गाकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश यादव, रोशन लाल वर्मा, पूर्व एमएलसी अमित यादव रिंकू का स्वागत किया। शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष विनोद यादव, पुनीत गुप्ता, रोहित बहल, महानगर अध्यक्ष रामकुमार भोजवाल, राम बहादुर गुप्ता, रामसागर यादव आदि मौजूद रहे। संवाद

--
निगोही में भी हुआ होली मिलन
निगोही। हमजापुर चौराहे स्थित स्कूल में यादव सभा के होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, अरुण यादव उर्फ चैनू आदि मौजूद रहे। संवाद

वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना का फूलों की माला से स्वागत करते राठौर साहू समाज के लोग। संवाद

वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना का फूलों की माला से स्वागत करते राठौर साहू समाज के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed