{"_id":"623787ccd5cc96481735406e","slug":"house-full-in-trains-after-holi-shahjahanpur-news-bly478805584","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के बाद वापस लौटने लगे लोग, ट्रेनों व बसों में सीट को हुई लेकर धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के बाद वापस लौटने लगे लोग, ट्रेनों व बसों में सीट को हुई लेकर धक्कामुक्की
विज्ञापन
शाहजहांपुर। होली मनाने के लिए अपने घरों को आए लोग अब लौटने लगे हैं। इनमें वह तमाम कामगार शामिल हैं, जो दूसरे राज्यों व शहरों में मेहनत मजदूरी करते हैं। लोगों की वापसी के कारण बसों व ट्रेनों में भीड़ उमड़ रही है। रोडवेज बस में चढ़ने को लेकर खूब धक्का-मुक्की हो रही है। इधर रोडवेज की ओर से होली को लेकर अतिरिक्त बसों को चलाने के साथ लोकल रूट पर फेरे बढ़ाए जाने का दावा किया जा रहा है। रविवार की सुबह से रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ लग गई। बसों में बैठने के लिए यात्रियों में खूब धक्कामुक्की हुई। डिपो से आते ही बस थोड़ी देर में ही फुल होकर दिल्ली, लखनऊ आदि रूटों के लिए रवाना होती रहीं। होली को लेकर रोडवेज की ओर से बसों की संख्या और फेरे बढ़ाए जाने के बावजूद यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ी। बसों व ट्रेनों में जगह कम होने पर बहुत से लोगों ने डग्गामार वाहनों से भी सफर किया। रोडवेज के पास से ही मैजिक व टेंपो वाले सवारियों को भरते रहे और मनमानी किराया वसूला।
लोकल रूट पर 44 व लंबे रूट पर 55 बसें चलाने का दावा
रोडवेज की ओर से होली पर घर आने और वापस जाने वालों के लिए लोकल रूट पर 44 और लंबे रूट पर 55 बसें चलाने के साथ अनुबंधित बसों को भी चलाने का दावा किया जा रहा है। इसके बावजूद रविवार को रोडवेज बसों में सीट को लेकर मारामारी मची रही। रोडवेज बस स्टैंड के प्रभारी संजीव निगम के अनुसार रोडवेज के बेडे़ में निगम की 110 और अनुबंधित 75 बसें हैं। निगम की चार-पांच बसें डिपो में मरम्मत के लिए खड़ी होने के कारण नहीं चल पा रही हैं। दो-तीन बसें रिजर्व में रखी गई हैं।
ट्रेनों में सीटें पहले से फुल होने के कारण बसों के भरोसे यात्री
होली पर घर आने वाले अधिकतर लोगों ने वापसी का टिकट भी पहले ही कंफर्म करवा लिया था। इसकी वजह से ट्रेनों में सीटें फुल चल रही हैं। जिन ट्रेनों में रेलवे ने अतिरिक्त कोच लगाए हैं, उनमें भी पैर रखने की जगह नहीं मिल रही। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आते ही उसमें बैठने के लिए धक्का-मुक्की होती रही। ट्रेनों में जगह न मिलने के कारण बहुत से यात्रियों को रोडवेज बसों के भरोसे रहना पड़ रहा है ताकि वह अपने गंतव्य को पहुंच सके।
विज्ञापन
इन ट्रेनों में अनारक्षित टिकटों की सुविधा
रेलवे प्रशासन द्वारा मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों के द्वितीय श्रेणी कोचों में अनारक्षित टिकटों की सुविधा दी जा रही है। इनमें गाड़ी संख्या 12372 (बीकानेर-हावड़ा सुपर फास्ट एक्सप्रेस), गाड़ी संख्या 15013 (जैसलमेर-काठगोदाम/रामनगर एक्सप्रेस), गाड़ी संख्या 15623 ( भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस), गाड़ी संख्या 15909 (डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस), गाड़ी संख्या 15716 (अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस), गाड़ी संख्या 14717 (बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस), गाड़ी संख्या 14888 ( बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस), गाड़ी संख्या 19609 (उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस) शामिल है।
चुनावों से लौटने के बाद सभी बसों को होली पर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए विभिन्न रूटों पर लगा दिया गया है। बसों की कमी नहीं है, लगातार चलाई जा रहीं हैं। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है। - एसके वर्मा, एआरएम