फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Holly meets wet by the Indradev

होली मिलन समारोहों में इंद्रदेव ने किया सराबोर

Sun, 15 Mar 2015 10:57 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 15 Mar 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
Holly meets wet by the Indradev
शहर में होली मिलन समारोहों का दौर जारी है। विभिन्न जातीय संगठन धूमधाम से समारोह आयोजित कर एकता का संदेश दे रहे हैं। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की शुभकामनाएं दीं। हालांकि मौसम ने जरूर कार्यक्रमों में खलल डाला, लेकिन इससे लोगों के उत्साह में कहीं भी कमी नहीं दिखाई दी।
विज्ञापन


होली मिलन में शिक्षा पर जोर
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का होली मिलन आर्य समाज मैदान में मनाया गया। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर, बरेली कैंट के विधायक अरुण सक्सेना, लखीमपुर की चेयरमैन ईरा श्रीवास्तव आदि ने आह्वान किया कि समाज की तरक्की के लिए बच्चों को अवश्य शिक्षित करें। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुुत किए। आयोजन में जिलाध्यक्ष सरोज श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव, प्रशांत सक्सेना, विवेक श्रीवास्तव, अमित भटनागर, शशांक शेखर, नवनीत रंजन, मंजुला सक्सेना, प्रीति सक्सेना, कृपा शंकर, संदीप सक्सेना, विकास राना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


रंगारंग कार्यक्रमों की रही धूम
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का होली मिलन समारोह हथौड़ा बुजुर्ग स्थित महाराणा प्रताप भवन में हुआ, जिसमें बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। वहीं, कुछ लोगों ने काव्यपाठ भी किया। इस अवसर पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह राठौर ने सभी का आह्वान किया कि वह महाराणा प्रताप भवन का निर्माण पूरा कराने के लिए तन-मन-धन से मदद करें। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह चौहान ने गरीब-बेसहारा कन्याओं का विवाह कराने पर जोर दिया। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, शरद सिंह, रामपाल सिंह, हरपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह, प्रताप सिंह राठौर, रामचंद्र सिंह, अजीत सिंह, सचिन सिंह, नीलू सिंह, सेठपाल सिंह, वेदपाल सिंह, राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘भेदभाव भुलाकर एकता के सूत्र में बंधे समाज’
प्रजापति समाज का होली मिलन महमंद हद्दफ स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में हुआ। मुख्य अतिथि सुरेंद्र प्रजापति ने कहा कि जब तक बच्चों को उच्च शिक्षा से नहीं जोड़ा जाएगा, तब तक समाज तरक्की नहीं कर सकता। घनश्याम दास प्रजापति ने सभी से भेदभाव भुलाकर एक सूत्र में बंधने की प्रेरणा दी। श्री बालाजी महाराज एवं राधा-कृष्ण की झांकी सजाई गई। राम नरेश प्रजापति ने संचालन किया। अध्यक्षता नन्हें लाल प्रजापति और आभार रवींद्र प्रजापति ने व्यक्त किया। आयोजन में नंदकिशोर वर्मा, पूर्तिलाल प्रजापति, मुन्नी देवी, आदित्य प्रजापति, रामऔतार, कृष्ण कुमार, गीता रानी, रामपाल, अर्पित प्रजापति आदि मौजूद रहे।

गिले शिकवे भुलाकर होली पर मिले गले
जलालाबाद। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में आचार्य एवं प्रबंध समिति परिवार की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि होली समाज के लोगों को गिले शिकवे भुलाकर उन्हें एक सूत्र में बांधने का कार्य करती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरएसएस के विभाग के संघ चालक वीरेंद्र मिश्र ने की। इस मौके पर राममोहन मिश्र, डॉ. रामशंकर अग्रवाल, अनिल सिंह, सतीश दीक्षित, सर्वेश दीक्षित, अनिल भारद्वाज समेत कई लोग मौजूद रहे। प्रधानाचार्य कृष्ण पाल सिंह ने सभी का आभार जताया।
मदनापुर। क्षत्रिय महासभा का होली मिलन समारोह सेठ रामचंद्र लाल रोहनलाल इंटर कालेज में मनाया गया। इस दौरान क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि समाज को एकजुट होने की जरूरत है। जब तक हम एकजुट नहीं होंगे तब तक समाज का विकास नहीं होगा। माध्यमिक शिक्षक महासंघ के जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह चौहान ने कहा कि क्षत्रिय समाज को आपसी वैमनस्यता समाप्त कर एकजुट हो जाना चाहिए। इस मौके पर हरिपाल सिंह, छोटे लल्लू सिंह चौहान, अंशुल चौहान, मुन्ना सिंह, शिवपाल सिंह, रंजीत सिंह, कौशलेंद्र भदौरिया, अनुज सिंह, सत्येंद्र सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।

धोबी समाज ने गले मिल मिटाए गिले-शिकवे
शाहजहांपुर। धोबी समाज एकता मंच का होली मिलन समारोह गदियाना स्थित शिव मैरिज लॉन में हुआ। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं, वहीं अन्य लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ गाडगे बाबा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। बाबूराम की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में राम किशोर कनौजिया ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रामभजन लाल, रमेश कुमार, विष्णु कनौजिया, डॉ. राजवीर कनौजिया, आशाराम कनौजिया, वंशीलाल, सुभाष कनौजिया, राम सागर, विनोद कुमार, परविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
पाल समाज का होली मिलन स्वामी आत्मानंद कॉलेज शाहमतगंज गौटिया में आयोजित किया गया। इस मौके पर सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। पहलवान सिंह पाल, आरएस पाल, अश्वनी पाल, अनिल पाल, रघुवीर पाल, श्यामा चरन पाल, आरके पाल आदि ने समाज को मजबूत बनाने की बात कही। इस मौके पर राम दुलारे पाल, राम स्वरूप पाल, राम सनेही पाल, राजाराम पाल, मनोज पाल, धीरेंद्र पाल, संजीव पाल, मुनीश पाल, वृक्षप्रताप पाल आदि मौजूद रहे।
अखिल भारतीय कश्यप निषाद महासभा का होली मिलन कार्यक्रम गांधी भवन में हुआ। मुख्य अतिथि मत्स्य निगम के अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप और विशिष्ट अतिथि रामानंद निषाद ने कार्यक्रम अध्यक्ष प्रह्लाद राम कश्यप, सुरेंद्र कश्यप, जिलाध्यक्ष जगदीश चंद्र कश्यप आदि के साथ समाज के बड़े-बुजुर्गों, मेधावी छात्र-छात्राओं, चिकित्सकों और अधिवक्ताओं को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने सभी से एक सूत्र में बंधने का आह्वान किया। इस मौके पर रामचरन कश्यप, ज्वाला प्रसाद, राम खिलाड़ी, राजेश कश्यप, हरीराम कश्यप, अभिनव कश्यप, संजय कश्यप, अशोक कश्यप, महेश केवट, ओपी कश्यप, मुंशीलाल कश्यप आदि मौजूद रहे।

खुदागंज के होली मिलन में मेधावी सम्मानित
खुदागंज। क्षेत्र के गांव जलालपुर में रविवार को परविंद्र सिंह फौजी के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि होली सद्भावना के रूप में मनाया जाना चाहिए। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं और धर्मगुरुओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एक-दूसरे के अबीर गुलाल लगाकर होली की मुबारकबाद दी। कार्यक्रम में पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन सुधीर सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, बाबू सिंह चौहान, प्रधान एहतेशाम आलम, जगदीश सिंह, मेजर अजय विक्रम सिंह, डा. मोहम्मद सईद आदि मौजूद रहे। संचालन रोहित सिंह ने किया। आभार कमांडोे अनिल सिंह चौहान ने जताया।


तिलहर में हुआ यादव समाज का होली मिलन
तिलहर। अखिल भारतीय यादव महासभा के तत्वावधान में होली मिलन का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें स्वाजातीय लोगों ने भाग लिया। एक दूसरे के गले मिलकर परस्पर सुख और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराज सिंह यादव ने की। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव थे। इस दौरान राम नरेश यादव, राम बहोरन सिंह यादव, राजेंद्र सिंह, अरुण यादव चैनू, सुरेंद्र यादव, राजीव यादव, प्रमोद यादव आदि मौजूद रहे। संचालन राम सागर यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed