{"_id":"6402c72cfb0dc025f00504b4","slug":"holika-dahan-will-be-held-at-2759-places-24-processions-including-big-and-small-lots-will-take-place-shahjahanpur-news-c-4-1-82561-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 2759 जगहों पर होगा होलिका दहन, छोटे-बड़े लाट साहब समेत 24 जुलूस निकलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 2759 जगहों पर होगा होलिका दहन, छोटे-बड़े लाट साहब समेत 24 जुलूस निकलेंगे
Sat, 04 Mar 2023 09:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 04 Mar 2023 09:51 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। होली पर जिले में 2759 स्थानों पर होलिका का दहन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बड़े और छोटे लाट साहब समेत 24 जुलूस भी जिले में निकाले जाएंगे। होली पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस मुख्यालय से पर्याप्त फोर्स का आवंटन जिले में किया गया है। पीएसी और आरएएफ पांच मार्च को आ जाएगी। पिछले साल भी इतने ही स्थानों पर होलिका दहन किया गया था।
होली के त्योहार को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं। जगह-जगह पर होलिका स्थल सजाने के लिए भी लकड़ी रख दी गई। जिले में 2759 स्थानों पर होलिका का दहन किया जाता है। एसपी एस. आनंद ने बताया कि होली के मौके पर 24 जुलूस निकाले जाते हैं। इनमें बड़े और छोटे लाट साहब के प्रमुख जुलूस हैं। जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए एडीजी जोन पीसी मीना व अन्य अधिकारियों ने बैठक कर जायजा लिया था।
एसपी ने बताया कि होली के लिए जिले को पर्याप्त फोर्स का आवंटन किया गया। इसमें एक कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरएएफ भी मिली है। फोर्स पांच मार्च को जिले में पहुंच जाएगी। इसके बाद रूट मार्च निकाला जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
32 धर्मस्थलों को तिरपाल से किया कवर
लाट साहब के जूलूस के रास्ते पर पड़ने वाले 32 धार्मिक स्थलों को तिरपाल से कवर किया गया है। एसपी ने बताया कि गड़बड़ी करने वालों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई। रेड कार्ड भी जारी किए जाएंगे।