फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   holi mela

होलिका की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि

Thu, 05 Mar 2015 11:54 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 05 Mar 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
holi mela
शहर में जगह-जगह सजाई गई होलिका का महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने पारंपरिक ढंग से पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने होलिका की अबीर-गुलाल से पूजा अर्चना कर गोबर के बल्ले, गुझियां, फल-फूल आदि अर्पित कर होलिका माता का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

तमाम स्थानों पर होलिकादहन स्थल को रंग-बिरंगी झंडियों से सजाया गया और डीजे लगाकर होली गीतों का लोगों ने आनंद लिया। कुछ स्थलों पर होलिकादहन के साथ ही रंग खेलना भी शुरू कर दिया गया। होली गीतों पर बच्चों और युवाओं ने जमकर डांस किया। देर शाम होलिका में पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आग दहन की। इसके बाद उसका पूजन शुरू हो गया। नगरपालिका की ओर से होलिका स्थलों पर चूना भी छिड़कवाया गया है।
विज्ञापन


शहर में 184 जगह होगा होलिका दहन
शाहजहांपुर। पुलिस और प्रशासन की टीम ने होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर लिया है। यहां बता दें कि शहर में 184 स्थानों पर होलिका दहन होगा। होलिका दहन स्थल के आसपास पुलिस की सुरक्षा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र में 95 जगह होलिका दहन होगा। वहीं कोतवाली क्षेत्र में 43 और आरसी मिशन क्षेत्र में भी 43 स्थानों पर होलिका जलाई जाएगी। होलिका दहन स्थलों का पुलिस और प्रशासन की टीम ने निरीक्षण कर लिया है। सभी स्थानों पर एक पुलिस कांस्टेबिल और एक होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है। होली जलने से लेकर रंग खेलने तक होलिका दहन स्थल के पास दोनों कर्मचारी तैनात रहेंगे। इसके साथ ही कोई गड़बडी होने पर तुरंत संबंधित थाने में सूचना देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed