फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   holi alert

होली और पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन ने मांगा जनता से सहयोग

Mon, 22 Mar 2021 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
holi alert
पुवायां। डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी एस. आनंद ने रविवार को पुवायां तहसील क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बड़ागांव और खुटार के गांव रौतापुर कलां पीस कमेटी की बैठक में हिस्सा लिया। अधिकारियों ने जनसामान्य से होली के त्योहार और पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस- प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने पुवायां के बड़ागांव पहुंचकर अधिकारियों से होली पर निकलने वाले लॉट साहब के जुलूस के बारे में जानकारी ली। गांव के प्राथमिक स्कूल में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में डीएम ने कहा कि सभी लोग होली का त्योहार और पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में सहयोग करें। गांव के अराजक तत्वों के बारे में लोग पुलिस को जानकारी दें और पुलिस भी उन्हें चिह्नित करके कार्रवाई करे। होली के त्योहार और मतदान में खुराफात करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी एस आनंद ने गांव में चिह्नित किए गए लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंद कराने की कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम, एसपी पुवायां के गांव करनापुर पहुंचे और प्राथमिक स्कूल में बनने वाले मतदान केंद्र का जायजा लिया। यहां डीएम ने स्कूल तक जाने वाले रास्ते को सही कराने के निर्देश दिए। स्कूल के पास हो रही खड़ंजे की मरम्मत का कार्य देखकर डीएम ने उसे मतदान के पहले पूरा कराने को कहा। स्कूल के एक कमरे में मरम्मत का काम चल रहा था, जिसे जल्द पूरा कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अधिकारी खुटार के गांव रौतापुर कलां में मतदान केंद्र पर पहुंचे। यहां सभी व्यवस्थाएं सही पाई गई। डीएम और एसपी खुटार के बिटोली देवी महाविद्यालय में बनाए गए मतगणना स्थल पर पहुंचे। यहां कमरों का मुआयना करने के बाद डीएम ने वाहन खड़े करने वाले मैदान का समतलीकरण कराने के निर्देश दिए। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम सतीश चंद्रा, सीओ नवनीत कुमार नायक, इंस्पेक्टर पुवायां कुंवर बहादुर सिंह, एसओ खुटार जयशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
डीएम से बहस करना पड़ा महंगा
पुवायां। बड़ागांव में लाट साहब के जुलूस के संबंध में आयोजित की गई पीस कमेटी की बैठक में डीएम, एसपी के संबोधन के बाद गांव निवासी शैलेश वैश्य ने डीएम से कुछ कह दिया। इसके बाद भी जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने फिर से डीएम से जवाब देने को कहा। इस पर डीएम नाराज हो उठे। इसके बाद शैलेश ने डीएम से फिर कुछ कह दिया। नाराज डीएम ने शैलेश को पुलिस हिरासत में थाने भिजवा दिया। पुलिस ने शैलेश वैश्य का शांतिभंग में चालान कर दिया।
शैलेश वैश्य पीस कमेटी की बैठक में लोगों को उकसा रहे थे। समझाने के बाद भी वह शांत नहीं हुए। शैलेश का शांतिभंग की आशंका के तहत चालान किया गया है। - कुंवर बहादुर सिंह, इंस्पेक्टर पुवायां
अधिकारियों ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण
तिलहर। पंचायत चुनाव को लेकर रविवार को एडीएम गिरिजेश चौधरी व एएसपी संजीव बाजपेई ने अति संवेदनशील और संवेदनशील मतदान व मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को शांतिपूर्वक चुनाव कराने के निर्देश दिए।

एडीएम व एएसपी के साथ पुलिस उपाधीक्षक परमानंद पांडे और एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल में मतपत्रों की गिनती के लिए बनाए जाने वाले कमरों का निरीक्षण किया। एडीएम ने एसडीएम सुरेंद्र सिंह से मतगणना केंद्र पर मतपत्रों की गिनती के लिए की गई व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद अधिकारियों ने अति संवेदनशील डभौरा, रटा, बंथरा, कपसेड़ा, बिलहरी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। एएसपी संजीव बाजपेई ने कोतवाल प्रवीन सोलंकी से संदिग्ध व्यक्तियों, शस्त्र धारकों व पुराने विवादों की जानकारी ली। एएसपी संजीव बाजपेई ने मतदान केंद्रों पर मौजूद ग्रामीणों से शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने की अपील की। पुलिस उपाधीक्षक परमानंद पांडे ने अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed