फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Holi 2023 Lat Saheb procession will take out amidst tight security in Shahjahanpur

Holi 2023: शाहजहांपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच आज निकलेंगे 'लाट साहब', रंगों के साथ जूते-चप्पलों की होगी बौछार

Wed, 08 Mar 2023 12:23 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 08 Mar 2023 12:23 AM IST
सार

छोटे चौक से बड़े लाट साहब और सराय काइयां से छोटे लाट साहब का जुलूस शुरू होगा। जुलूस के रूट पर चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रहेगी। 

विज्ञापन
Holi 2023 Lat Saheb procession will take out amidst tight security in Shahjahanpur
लाट साहब का जुलूस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में होली के मौके पर जूते और चप्पलों की बौछार के बीच बुधवार को आरएएफ और पीएसी के कड़े घेरे में लाट साहब की सवारी को निकाला जाएगा। जुलूस को सकुशल कराने के लिए रूट मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन


बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे बड़े लाट साहब का जुलूस छोटे चौक से निकाला जाएगा। लाट साहब की सवारी भैंसागाड़ी पर निकलेगी। इसी तरह छोटे लाट साहब का जुलूस आरसी मिशन क्षेत्र के सरायकाइयां से शुरू होगा। जुलूस पर प्रदेश सरकार द्वारा नजर रखी जा रही है। इसलिए अधिकारी भी पूरी तरह से सतर्क हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार को आरएएफ और पीएसी के जवानों ने जुलूस के रास्तों पर रूट मार्च किया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने भी जायजा लिया। इस बीच तिरपाल से कवर किए गए धार्मिक स्थलों के पास आवंटित ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शब-ए-बरात और होली एक साथ होने से पुलिस की बढ़ी चिंता

होलिका दहन व शब-ए-बरात एक साथ पड़ने पर पुलिस की चिंता बढ़ गई। एसपी एस.आनंद ने आमजन से अपील की है कि होली के त्योहार को अपने परिवार के साथ मनाएं। जिस व्यक्ति को रंगों से परहेज है। उसके साथ होली खेलने से बचें। दूसरे समुदाय के लोगों को गुलाल न लगाएं। सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करें। नशे में वाहन चलाने से बचें।

बड़ी संख्या में बाहर से फोर्स
01 कंपनी पीएसी
01 कंपनी आरएएफ
175 दरोगा, 25 इंस्पेक्टर
800 सिपाही

एसपी एस. आनंद ने बताया कि होली को उल्लास व शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। परंपरा का निर्वाहन करते समय पुलिस कर्मियों और अन्य किसी को चोट पहुंचाने व भावनाओं को आहत करने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed