फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   hockey turnament

सोनभद्र को हराकर गाजीपुर की टीम रही विजेता

Tue, 16 Nov 2021 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
hockey turnament
शाहजहांपुर। कैंट मैदान पर हॉकी टूर्नामेंट के दौरान मैच खेलते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग व प्रिंस क्लब की ओर से कैंटोमेंट मैदान में जिल्लुर्रहमान मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को पांच मैच खेले गए। मैच में टीम के खिलाड़ियों में गोल के लिए संघर्ष करना पड़ा। सोमवार को दूसरे दिन का पहला मैच गाजीपुर बनाम सोनभद्र खेला गया।
विज्ञापन

गाजीपुर की टीम ने दो गोल से जीत हासिल की। गाजीपुर के खिलाड़ी अनिल ने पहले हॉफ के 14 वें मिनट में पहला गोल और दूसरे हाफ में खिलाड़ी अकरम ने दूसरा गोल किया। प्रिंस हॉकी क्लब शाहजहांपुर व फर्रुखाबाद की टीमों के बीच दूसरा मैच खेला गया। इसमें प्रिंस क्लब शाहजहांपुर की टीम विजेता रही। प्रिंस हॉकी क्लब के खिलाड़ी मुइद और सलमान ने अच्छा प्रदर्शन किया। तीसरा मैच बिजनौर और लखनऊ के बीच खेला गया। तीन गोल से लखनऊ की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

चौथे मैच में मुरादाबाद व स्पोर्ट्स स्टेडियम शाहजहांपुर के बीच भिड़ंत हुई। इसमें मुरादाबाद पांच गोल से विजेता रहा। जूनियर इंडिया हॉकी टीम के खिलाड़ी फराज ने दो गोल किए। पांचवां मैच नेशनल हॉकी क्लब प्रयागराज एवं गाजीपुर के बीच खेला गया। इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। ट्राई ब्रेकर में प्रयागराज की टीम ने मैच जीत लिया, स्कोर 5-4 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के रेफरी, सलीम, किश्वर, मुईद्र, शकील, मुशीर, मानसिंह, तौकीर रहे। टेक्निकल टेबिल में संध्या, वंदना ने साथ निभाया। मैच से पहले इंडिया हॉकी कैंप खिलाड़ी शैदा खां, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी असद व इकबाल ने टीमों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर पूर्व कैंट उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित, हरिशरण वाजपेयी, शकील, हाजी महबूब हसन, तौकीर आदि मौजूद रहे।

आज होंगे सेमीफाइनल मैच
टूर्नामेंट संयोजक मयूर खन्ना ने बताया कि मंगलवार को दो सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। इलाहाबाद, प्रिंस क्लब शाहजहांपुर, लखनऊ, मुरादाबाद की टीमें प्रतिभाग करेंगी। दोपहर 2:30 बजे फाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed