{"_id":"5ef394d58ebc3e42da4d2ed6","slug":"highway-jammed-by-keeping-dead-body-on-the-road-in-jalalabad-shahjahanpur-news-bly4104381182","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालाबाद में लाश सड़क पर रखकर हाईवे किया जाम, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलालाबाद में लाश सड़क पर रखकर हाईवे किया जाम, हंगामा
विज्ञापन
जलालाबाद। पूर्व सभासद के लापता बेटे की मंगलवार शाम शव मिलने के मामले में पुलिस के हादसे में रिपोर्ट दर्ज करने पर भड़के परिवार वालाें और ग्रामीणों ने बुधवार को मीरानपुर कटरा फर्रुखाबाद हाईवे जाम कर हंगामा किया। हाईवे पर शव रखकर हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। उनका कहना था कि युवक की हत्या कर लाश फेंकी गई है। इसी बीच चेयरमैन और भाजपा पहुंचे और समझाबुझाकर सभी को शांत कराया। इसके बाद यातायात बहाल हुआ।
जलालाबाद के जमदग्निनगर निवासी पूर्व सभासद रामबेटी के बेटा धीरज कश्यप (28) रविवार से लापता था। दो दिन बाद मंगलवार शाम को उसकी लाश मीरानपुर कटरा-फर्रुखाबाद हाईवे के किनारे गांव बघापुर जाने वाले मोड़ के पास गड्ढे में क्षत विक्षत हालत में मिली थी। पुलिस ने मृतक के भाई अजीत की ओर दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम करीब छह बजे परिजन लौटे तो घर के सामने लाश मैजिक से उतारने के बाद चारपाई पर रख दी। इसके बाद लाश को मीरानपुर कटरा-फर्रुखाबाद पर रखकर जाम लगा दिया और हंगामा करने लगे। परिजन का कहना था कि पुलिस ने मनमाने तरीके से दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली। जबकि धीरज की हत्या की गई है। इसका पता लगते ही सीओ मंगल सिंह, थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग हंगामा करते रहे।
इस बीच पहुंचे भाजपा नेता मनोज कश्यप और चेयरमैन मनेन्द्र गुप्ता ने लोगों को समझाकर शांत किया। इसके बाद सीओ और थाना प्रभारी ने भाजपा नेता व चेयरमैन के साथ जाकर मौका मुआयना किया। इसके बावजूद थाना प्रभारी धीरज की मौत हादसे में होना बता रहे थे। जबकि परिजन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने पर अड़े थे। परिजन ने दोबारा जाम लगाने की बात कही तो भाजपा नेता ने फोन पर एसपी ग्रामीण अपर्णा गौतम से बात की। उन्होंने परिजनों से दूसरी तहरीर लेकर जांच शामिल करने लेने के निर्देश सीओ मंगल सिंह रावत को दिए। इस पर परिजन मान गए। कोतवाल धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की मां की तरफ से हत्या की तहरीर दी गई है, जिसे विवेचना में शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत हादसे में होने की पुष्टि हुई है। मृतक की मां की ओर से युवक की हत्या किए जाने की तहरीर दी गई है, जिसे जांच में शामिल किया जाएगा। पीड़ित को न्याय मिल सके इसके लिए जो भी संभव होगा वह प्रयास किया जाएगा।
- मंगल सिंह रावत, सीओ जलालाबाद