फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Highway damaged by flood water, roads also cut off

Shahjahanpur News: बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त हुआ हाईवे, सड़कें भी कट गईं

Sun, 14 Jul 2024 03:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Highway damaged by flood water, roads also cut off
शाहजहांपुर। बाढ़ के पानी तेज के बहाव के कारण शनिवार को नेशनल हाईवे पर आयकर विभाग के सामने सड़क कट गई। इससे वाहन बहुत संभालकर गुजारे गए। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैरियर लगाकर वाहनों को दूसरी लेन से पास कराया। वहीं बाढ़ की जद में आईं कई अन्य सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गईं हैं।
विज्ञापन

गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद हाईवे पर पानी आने से यातायात अवरुद्ध हो गया था। पानी कम होने के बाद तीसरे दिन संचालन शुरू कराया गया। पानी कम होने के बाद सड़कों की दुर्दशा सामने आने लगी है। शनिवार को आयकर विभाग के सामने नेशनल हाईवे का बड़ा हिस्सा कट गया।
विज्ञापन

इसके चलते वाहनों को संचालन कुछ देर के लिए रोक दिया। सूचना पर इंस्पेक्टर राजीव तोमर मौके पर पहुंचे। उन्होंने वाहनों को रोकने के लिए बैरियर लगवाया, साथ ही गड्ढे को सही कराने काे मिट्टी डलवाने का कार्य शुरू कराया। इस बीच दूसरी लेन से वाहनों को पास कराने का प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर बाढ़ प्रभावित सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। जगह-जगह सड़कों के टूटने और कटने की तस्वीरें सामने आ रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed