फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Highway and two ponds on a two km route, opposition to school merger

Shahjahanpur News: दो किमी के रास्ते में हाईवे व दो तालाब, स्कूल विलय का विरोध

Fri, 01 Aug 2025 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Highway and two ponds on a two km route, opposition to school merger
अल्हागंज में स्कूल के विलय का विरोध करते बच्चे व अ​भिभावक। स्रोत: ग्रामीण
शाहजहांपुर। मदनापुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय कुईरी का स्कूल विलय किए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को ग्रामीण बच्चों के साथ बीएसए कार्यालय पहुंचे। अभिभावकों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। बीएसए के नहीं मिलने पर कलक्ट्रेट में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे स्कूल यूनिफॉर्म में बच्चों को लेकर अभिभावक बीएसए कार्यालय में पहुंचे। अभिभावकों ने नारेबाजी करना शुरू कर दी। शोर सुनकर कर्मचारी बाहर आए और उन्हें समझाया। ग्रामीण काफी देर तक बीएसए का इंतजार करते रहे। उसके बाद कलक्ट्रेट में पहुंचे और ज्ञापन देकर बताया कि प्राथमिक विद्यालय का विलय प्राथमिक विद्यालय समसीपुर में किया जा रहा है। रास्ते में दो तालाब और हाईवे होने के चलते बच्चों की सुरक्षा को लेकर खतरा है। दूरी भी दो किलोमीटर है।
विज्ञापन


उन्होंने स्कूल विलय नहीं करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में धर्मेंद्र मौर्य, रामप्रताप, विश्राम धर्मवीर, जयवीर, वीरेंद्र, अर्जुन, भानुप्रताप, सुमित, जय सिंह, रमेश, अंकित, राम देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
स्कूल के विलय का विरोध, अभिभावक बोले- बच्चों को खतरे में नहीं डालेंगे

अल्हागंज। ग्राम रमापुर बझेड़ा के प्राथमिक विद्यालय को भुडिया में विलय करने के आदेश का विरोध शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को अभिभावक व बच्चे तख्तियां लेकर पहुंचे। स्कूल में नारेबाजी कर स्पष्ट किया कि बच्चों को खतरे में डालकर दूर नहीं भेजेंगे।
51 नामांकन वाले स्कूल को विलय करने की सूचना पर सुबह करीब दस बजे अभिभावक स्कूल परिसर में एकत्र हो गए। राजेश सिंह ने बताया कि ढाई किमी दूर बच्चों को पढ़ने नहीं भेज सकते हैं। वर्ष 2007 से संचालित रमापुर बझेड़ा के विद्यालय में तीन अध्यापक तैनात हैं।

गांव की आबादी लगभग एक हजार है। दोनों गांवों के बीच बीहड़ रास्ता है। शिवजी कुमार ने कहा कि बच्चों को खतरे में डालकर भुडिया भेजना ठीक नहीं होगा। बलराम सिंह, भाजपा नेता गजेंद्र सिंह ने भी विरोध जताया।

अल्हागंज में स्कूल के विलय का विरोध करते बच्चे व अभिभावक। स्रोत: ग्रामीण

अल्हागंज में स्कूल के विलय का विरोध करते बच्चे व अभिभावक। स्रोत: ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed