फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   High-tension power line snaps and falls in Sindhauli; woman dies after being electrocuted.

Shahjahanpur News: सिंधौली में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, करंट लगने से महिला ने दम तोड़ा

Mon, 16 Mar 2026 10:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
High-tension power line snaps and falls in Sindhauli; woman dies after being electrocuted.
तिलहर के मोहल्ला निजामगंज में राजनपुर मार्ग पर ट्रक की टक्कर से टूटकर सड़क पर पड़ा बिजली का तार
सिंधौली (शाहजहांपुर)। पीरू गांव में सोमवार दोपहर पति के साथ खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गईं रामजी की 36 वर्षीय पत्नी फूलवती पर खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन काल बनकर गई गई। करंट की चपेट में आने से फूलवती की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे दंंपती खेत पर पहुुंचे। उस वक्त तेज हवा चल रही थी। इसी दौरान हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार तेज हवा के कारण टूटकर चारा काट रहीं फूलवती पर गिर गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गईं। इस दौरान आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों सहित रामजी ने बिजली आपूर्ति बंद कराने का प्रयास किया, लेकिन इससे पहले ही फूलवती की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा होकर विद्युत निगम के अभियंताओं के प्रति नाराजगी जाहिर करने लगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हाईटेंशन लाइन के तार काफी समय से जर्जर हैं। इसकी शिकायत करने पर भी लाइन की मरम्मत नहीं कराए जाने से यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। फूलवती की मौत से उनके पति और पुत्रों अभिषेक और साजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुवायां विद्युत वितरण खंंड के अधिशासी अभियंता पुनीत कुमार निगम ने बताया कि करंट लगने से महिला के मौत का मामला जानकारी में आने पर एसडीओ और जेई को मौके पर भेजा गया था। मामले की जांच विद्युत सुरक्षा निदेशालय से कराई जाएगी। निदेशालय की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।
---------------------
राजनपुर मोड़ पर ट्रक से बिजली का तार टूटने से आपूर्ति बाधित
तिलहर। मोहल्ला निजामगंज में अग्रवाल सेवा समिति भवन से आगे राजनपुर मार्ग के मोड़ के पास सोमवार को दोपहर करीब दो बजे उधर से गुजर रहे एक ट्रक की चपेट में आकर बिजली का तार टूट गया। गनीमत रही कि हादसे में ट्रक करंट की चपेट में आने से बच गया, लेकिन आसपास के इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना विद्युत उपकेंद्र को दी। सूचना मिलते ही विद्युत निगम के कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त तार को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया।

एसडीओ कैलाश नाथ यादव ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से बिजली का तार टूटने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद टीम को मौके पर भेज दिया गया है। टीम तार को ठीक करने की प्रक्रिया में लगी हुई है। उन्होंने बताया कि विद्युत लाइन से टकराने वाले ट्रक की तलाश की जा रही है। जांच के बाद ट्रक चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद

तिलहर के मोहल्ला निजामगंज में राजनपुर मार्ग पर ट्रक की टक्कर से टूटकर सड़क पर पड़ा बिजली का तार

तिलहर के मोहल्ला निजामगंज में राजनपुर मार्ग पर ट्रक की टक्कर से टूटकर सड़क पर पड़ा बिजली का तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed