{"_id":"61abb8b82bf92073f33d5bb3","slug":"helth-contract-workers-protest-shahjahanpur-news-bly4682220120","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदाकर्मियों का जारी रहा धरना, टीकाकरण प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदाकर्मियों का जारी रहा धरना, टीकाकरण प्रभावित
विज्ञापन
शाहजहांपुर के पुराने जिला अस्पताल में हड़ताल के दौरान धरना प्रदर्शन करती संविदा स्वास्थ्य कर्म?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। वेतन विसंगतियों, विनियमितीकरण और ट्रांसफर पॉलिसी समेत सात सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को तीसरे दिन संविदाकर्मियों का सीएमओ कार्यकाल में अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। जिलेभर से तमाम संविदाकर्मी अनिश्चितकालीन धरने में शामिल हुए। जमकर नारेबाजी हुई।
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) सीमा शर्मा ने कहा कि संविदाकर्मियों के लिए ट्रांसफर पॉलिसी लागू होना चाहिए। एक घर से 200 से 500 किलोमीटर की दूरी पर रहकर काम करना मानसिक तनाव का कारण बन रहा है। तीसरे दिन सीएमओ कार्यालय में संविदाकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल होने के कारण आकस्मिक स्वास्थ्य सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी सेवाओं को संविदाकर्मियों ने बंद कर दिया है।
हड़ताल से पहले प्रतिदिन 38 से 40 हजार तक टीकाकरण किया जा रहा था। कार्य बहिष्कार के कारण बृहस्पतिवार को 4900 लोगों का और शुक्रवार को नौ हजार लोगों का टीकाकरण हो पाया। धरना-प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (संविदा) कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, महामंत्री विनीत पांडेय, डॉ. फहीम खां, डॉ. आरिफा, डॉ. भगवानदीन, लल्ला सिंह आदि शामिल रहे। संवाद