फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Helper Changing Tire on Ganga Expressway Killed After Being Struck by Vehicle

Shahjahanpur News: गंगा एक्सप्रेसवे पर टायर बदल रहे हेल्पर की वाहन की टक्कर से मौत

Thu, 14 May 2026 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Helper Changing Tire on Ganga Expressway Killed After Being Struck by Vehicle
राकेश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। बदायूं के थाना व कस्बा उझानी निवासी ट्रक के हेल्पर राकेश (55) की मंगलवार रात गंगा एक्सप्रेसवे पर मदनापुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुरकलां गांव के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। उनका साथी हेल्पर राजीव घायल हो गया। वह ट्रक का टायर फटने पर बदल रहे थे तभी किसी अज्ञात वाहन से टक्कर लग गई।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, राकेश कुमार ट्रक पर हेल्पर थे। वह संडीला से ट्रक में बेसन लोड कर चालक बच्चन सिंह व साथी हेल्पर राजीव के साथ सोनीपत के लिए जा रहे थे। रात करीब 11-12 के बीच जैसे ही वह मदनापुर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर गांव सिकंदरपुर कलां के पास पहुंचे, तभी ट्रक का टायर फट गया।
विज्ञापन

राकेश साथी हेल्पर के साथ ट्रक का पहिया बदलने लगे। इसी बीच किसी वाहन की टक्कर लगने से राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। उनका साथी राजीव घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राकेश के परिजनों को सूचना दी और घायल राजीव को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचे परिजन राकेश के शव को देख बिलख पड़े। साथ में आए लोगों ने मृतक के परिजनों को संभाला। मदनापुर थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। हादसा किस वाहन से हुआ, इसकी जानकारी की जा रही है।

राकेश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

राकेश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed