फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Heavy traffic jam at Rajiv Chowk for one hour

Shahjahanpur News: राजीव चौक पर एक घंटे तक लगा भारी जाम

Sat, 20 Jul 2024 06:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 20 Jul 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
Heavy traffic jam at Rajiv Chowk for one hour
पुवायां के राजीव चौक पर लगा जाम। संवाद
पुवायां। पुवायां के राजीव चौक पर शुक्रवार दोपहर एक बजे से दो बजे तक भारी जाम लग गया। इससे उमस भरी गर्मी में वाहन में बैठे लोगों व स्कूली बच्चों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

मैलगंज पूरनपुर हाईवे पर संख्या एनएच 730 ए और लखनऊ पलिया हाईवे संख्या 731 पुवायां के राजीव चौक पर एक दूसरे को क्राॅस करते हैं। इसके अलावा दातागंज-पुवायां प्रांतीय राजमार्ग 126 भी राजीव चौक पर आकर मिलता है। दो हाईवे और एक राज्यमार्ग से जुड़े होने के कारण राजीव चौक पर भारी भीड़ रहती है। यहां से शाहजहांपुर, खुटार, पलिया से लेकर नेपाल तक, बंडा, पूरनपुर, निगोही आदि के लिए वाहन निकलते हैं। कस्बे के अंदर भी एक रास्ता जाता है। यातायात व्यवस्था सुचारू रहे, इसके लिए यहां हर समय पुलिस तैनात रहती है।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने पर थाने से फोर्स बुलाकर बमुश्किल दो बजे यातायात सुचारू करवाया जा सका। इस बीच स्कूलों में छुट्टी होने से कई स्कूल वाहन भी जाम में फंस गए। भारी उमस के कारण स्कूल वाहनों में बैठे बच्चे परेशान दिखे। जाम खुलने पर वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।

पुवायां के राजीव चौक पर लगा जाम। संवाद

पुवायां के राजीव चौक पर लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed