फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Heavy rush in trains on Diwali

Shahjahanpur News: दिवाली पर ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी, रोडवेज की बसों को नहीं मिली सवारियां

Wed, 30 Oct 2024 06:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 30 Oct 2024 06:14 PM IST
सार

Shahjahanpur News: त्योहार पर ट्रेनें फुल होकर चल रही हैं, स्थानीय डिपो की रोडवेज बसों को यात्री नहीं मिल रहे। बुधवार को शाहजहांपुर के बस अड्डे पर ऐसा ही नजारा दिखाई दिया।  

विज्ञापन
Heavy rush in trains on Diwali
रोडवेस बस अड्डे पर नहीं उमड़े यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में दिवाली का त्योहार अपनों के बीच मनाने के लिए ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को काफी जद्दोजहद करना पड़ी। पहले फुल ट्रेनें बुधवार को स्टेशन पर पहुंचीं तो यात्री उसमें चढ़ने के लिए जूझते रहे। लोग पायदान पर लटककर सफर करते नजर आए। वहीं रोडवेज की बसें खाली रहीं। 

विज्ञापन


बुधवार को दोपहर 12 बजे रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर पर यात्रियों की भारी भीड़ थी। यात्री त्रिवेणी एक्सप्रेस और राज्यरानी एक्सप्रेस के आने का इंतजार कर रहे थे। 12:23 मिनट पर राज्यरानी एक्सप्रेस आई। उसमें सीट घेरने को लेकर जद्दोजहद शुरू हो गई। रिजर्वेशन कराने वाले यात्री तो स्लीपर व एसी कोच में सवार हो गए, लेकिन जनरल टिकट पर सफर करने वालों के सामने बोगी में सवार होने का संकट था। 
विज्ञापन


बदायूं में किसान की हत्या: पूरे शरीर पर चोट के निशान, पैर में मारीं गईं दो गोलियां, इस हाल में मिला शव
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले से फुल बोगियों में पैर रखने की जगह नहीं थी। जिसे जहां खड़े होने की जगह मिली, वह वहीं फंसा रह गया। कोच के पार्सल यान से लेकर पायदान पर यात्री लटके नजर आए। इसके कुछ देर के बाद आई त्रिवेणी एक्सप्रेस का भी यही नजारा रहा। इस बीच यात्रियों को काफी दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा।

Trending Videos

रोडवेज पर खड़ी रहीं बसें, नहीं उमड़ी भीड़ 
रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ नहीं उमड़ी। ऐसे में चालक-परिचालक भी परेशान नजर आए। परिवहन निगम के अधिकारियों को उम्मीद थी कि दिवाली पर दिल्ली से आने वाले यात्रियों की भीड़ रहेगी। इसके चलते 38 बसों को दिल्ली रूट पर लगाया था। बुधवार को जहां काफी भीड़ उमड़ने की संभावना थी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। ऐसे में अतिरिक्त बसों का संचालन नहीं हो सका है। एआरएम राम प्रसाद प्यारे ने बताया कि पर्याप्त सवारी नहीं निकली गई। शाहजहांपुर से जाने वाली बसों में सवारी कम रही हैं।

डग्गामार वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान
परिवहन निगम के पीटीओ और एआरएम ने संयुक्त रूप से डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। उन्होंने पुलिस लाइन के सामने से चलने वाले डग्गामार वाहनों को चेक किया। उन्हें बस अड्डे करीब से वाहन चलाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed