{"_id":"6154c2708ebc3edae039f6c5","slug":"heart-disease-shahjahanpur-news-bly461311193","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘दिल के रोगों से बचाएगा संतुलित आहार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘दिल के रोगों से बचाएगा संतुलित आहार’
विज्ञापन
शाहजहांपुर में विश्व हृदय दिवस पर योग विज्ञान संस्थान की ओर से आयोजित शिविर में योग करवाते डॉ. अव?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। योग विज्ञान संस्थान की ओर से विश्व हृदय दिवस के अवसर पर विशेष योग शिविर का आयोजन आर्य महिला डिग्री कॉलेज में किया। बुधवार सुबह 5:45 बजे से शुरू शिविर में हृदय को स्वस्थ और रोगमुक्त रखने में उपयोगी आसनों, प्राणायाम, ध्यान का अभ्यास कराया। साथ ही हृदय रोग के कारण और उनसे बचने में हमारा आहार-विहार और दिनचर्या कैसी हो, इसकी जानकारी दी गई।
वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एके श्रीवास्तव ने कहा कि नियमित योग और आधा घंटे टहलना महत्वपूर्ण है। सात्विक भोजन करना चाहिए। नियमित दिनचर्या व तनाव मुक्त रहकर हम हृदय रोगों से बच सकते हैं। जिला प्रधान डॉ. अवधेशमणि त्रिपाठी ने कहा कि निष्क्रिय जीवनशैली, अत्यधिक तनाव, मोटापा, शराब, धूम्रपान और जंकफूड का सेवन हमारे हृदय की कार्यक्षमता पर विपरीत प्रभाव डाल रहा है।
संतुलित आहार विहार के साथ नियमित योग साधना से हम स्वस्थ रहकर आनंदमय जीवन व्यतीत कर सकते हैं। संस्थान के जिला मंत्री डॉ. इंदु अजनबी के संचालन में लगे शिविर में अजय गुप्ता, जीसी मिश्रा, ज्योति गुप्ता, पद्मा गुप्ता, गीता पांडेय, शिल्पी गुप्ता, विपिन रस्तोगी, डॉ. राजेंद्र कुशवाहा, एनसी त्यागी, ललित मोहन, रचना चांदना, रेखा सक्सेना, प्रियंका रस्तोगी, सौरभ गोयल, कुसुम मिश्रा, मिथलेश त्यागी, डॉ. अनुभव सक्सेना, प्रवीण मिश्रा, डॉ. पिंकी श्रीवास्तव, आरपी सिंह, राजीव गुप्ता, ऊषा शर्मा, राजेश दीक्षित, तेजवीर गुप्ता आदि मौजूद रहे।