फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hearings on the issued notices will begin today at 81 locations.

Shahjahanpur News: आज से 81 स्थलों पर होगी जारी नोटिसों पर सुनवाई

Tue, 20 Jan 2026 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Hearings on the issued notices will begin today at 81 locations.
शाहजहांपुर। अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया। बताया गया कि बुधवार से 81 स्थलों पर जारी किए गए नोटिसों पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन

विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिन मतदाताओं की वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग नहीं हो सकी है, उनको नोटिस जारी किए गए हैं। इन नो-मैपिंग वाले मतदाताओं की सुनवाई के लिए जनपद की समस्त छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 170 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन

इसके लिए 81 सुनवाई स्थल निर्धारित किए गए हैं। सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सुपरवाइजर्स को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम जलालाबाद प्रभात राय ने पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में यह भी स्पष्ट किया गया कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची अंतिम विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का आधार होने के कारण उस सूची में दर्ज मतदाता एवं उनकी संतानों को प्रामाणिक मतदाता माना गया है, इसलिए उनकी दोबारा जांच की आवश्यकता नहीं है।

इसी कारण उनकी मैपिंग की गई है। प्रस्तुत किए जाने वाले दस्तावेजों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि मतदाता द्वारा स्वयं, पिता एवं माता के स्व-प्रमाणित दस्तावेज आवश्यकतानुसार प्रस्तुत किए जाएंगे। इनमें केंद्र, राज्य,सार्वजनिक उपक्रम के कर्मचारी या पेंशनभोगी का पहचानपत्र, जन्म प्रमाणपत्र, पासपोर्ट, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, परिवार रजिस्टर की नकल, भूमि या आवास आवंटन प्रमाण पत्र सहित भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित अन्य वैध दस्तावेज सम्मिलित हैं।
इस दौरान नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed