{"_id":"573344ee4f1c1bfe26919a18","slug":"health-workers-have-staged-demonstrations","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया धरना-प्रदर्शन
Thu, 12 May 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Thu, 12 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया धरना-प्रदर्शन
Link Copied
यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। आंदोलन के दूसरे दिन चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मिनिस्ट्रियल पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर पुराने जिला अस्पताल में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद कलक्ट्रेट जाकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। इसमें विभागीय कार्यालयों में अधिसंख्य लिपिकों का समायोजन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। लिपिकों के लंबित प्रोन्नति आदेश को अतिशीघ्र निर्गत किया जाए। समायोजन स्थानांतरण नीति के अंर्तगत मंडल में किए जाए। लिपिकों की नियुक्ति का प्राधिकारी निदेशक, प्रशासन (आईएएस) के स्थान विभागीय निदेशक/अपर निदेशक बनाया जाए। आशुलिपिक एवं स्टोर कीपर की पृथक से वरिष्ठता सूची के आधार पर प्रोन्नति दी जाए आदि मांग की गई। ज्ञापन देने वालों अध्यक्ष केपी सैिंह, संरक्षक एमएमए खान, मंत्री राकेश चंद्र, अवधेश कुमार, प्रभात कुमार गुप्ता, सूरजू प्रसाद, संदीप कुमार, अखिलेश चंद्र गुप्ता, अनिल गुप्ता आदि शामिल थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।