{"_id":"6186d0e2b90df819f86a6170","slug":"health-shahjahanpur-news-bly4652951109","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से होमगार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से होमगार्ड की मौत
विज्ञापन
शाहजहांपुर/ तिलहर। जिले में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। शनिवार को डेंगू से एक होमगार्ड की मौत हो गई। उनका बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जिले में अब तक नौ लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है। शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में 19 जांचें हुईं, जिनमें आठ लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
तिलहर के गांव करौंदी निवासी होमगार्ड नरेंद्र यादव (35) की ड्यूटी मदनापुर में थे। रिश्तेदार शिशुपाल सिंह ने बताया कि नरेंद्र यादव को एक सप्ताह पहले तेज बुखार आया था। उनका प्राइवेट चिकित्सक से इलाज चल रहा था। हालत बिगड़ने पर उन्हें तीन दिन पहले बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह आठ बजे नरेंद्र ने दम तोड़ दिया।
नगर के मोहल्ला पक्का कटरा निवासी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि उन्हें पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा है। सीएचसी के डॉक्टर की सलाह पर जांच कराई तो मात्र 46 हजार प्लेटलेट्स निकलीं। जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई। मौजमपुर नई कॉलोनी निवासी सब्जी विक्रेता इकराम कई दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। उनके बड़े बेटे ने बताया कि उन्हें डेंगू हो गया है। इलाज सीएचसी के डॉक्टर से चल रहा है। पहले से अब कुछ फायदा है। इसी तरह बुखार से पीड़ित मोहल्ला दातागंज निवासी सर्वेश कुमार और पक्का कटरा निवासी कमल कांत ने बताया कि शुक्रवार की रात उल्टी दस्त के साथ तेज बुखार आ गया। बताया कि सीएचसी के डॉक्टर से इलाज चल रहा है। वहीं अब तक मदनापुर, अल्हागंज, मिर्जापुर, शहर, निगोही, कलान, जैतीपुर आदि क्षेत्रों में डेंगू से लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
गढ़िया रंगीन में मिठाई विक्रेता की बुखार से मौत
जैतीपुर। गढ़िया रंगीन निवासी इतवारी मिठाई की दुकान चलाते थे। शुक्रवार रात करीब 11 बजे तेज बुखार आया। हालांकि उन्हें तीन-चार दिनों से हल्का बुखार आ रहा था। तभी परिजनों ने कस्बे में स्थित डॉक्टरों से उपचार कराया लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। तभी अचानक शुक्रवार रात तेज बुखार आ गया और हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर बरेली के निजी अस्पताल जा रहे थे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। इतवारी की मौत से उनके बेटे पंकज, अंकित, बेटी छाया और पत्नी कमलेशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिछले हफ्ते अली अकबरपुर नवादा में की एक महिला की डेंगू से मौत हो गई थी। संवाद