फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Health

डीएम ने प्राचार्य से तीन दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

Thu, 29 Jul 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Health
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के बाद पेट में कपड़ा छूटने के मामले में डीएम ने बुधवार को प्राचार्य को अपने दफ्तर में बुलाकर तीन दिन में जांच कराकर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। इधर, महिला की मौत के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज की नींद टूटी है। बुधवार को जांच कमेटी के सदस्य का फोन महिला के पिता के पास पहुंचा।
विज्ञापन

इस मामले में शिकायत मिलने के बाद डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने प्राचार्य से सात दिन मे जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा था। सात दिन का समय जांच कमेटी बनने और उसमें बार-बार सदस्यों के बदलाव में ही निकल गया। जांच रिपोर्ट डीएम तक नहीं पहुंची। इस बीच सोमवार की रात नीलम की लखनऊ के केजीएमयू में मौत हो गई। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने बुधवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार को अपने दफ्तर में बुलाया। उनसे तीन दिन के अंदर जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए। डीएम इंद्र विक्रम सिंह के मामला संज्ञान में लेने के बाद ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जांच शुरू कराई थी।
विज्ञापन

यहां बता दें कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में जनवरी में गर्भवती नीलम देवी पत्नी मनोज कुमार का ऑपरेशन करने के बाद डॉक्टर की लापरवाही से पेट में कपड़ा छूट गया था। इसके बाद एक निजी मेडिकल कॉलेज में दूसरा ऑपरेशन कराकर कपड़े को निकाला गया। आंत में संक्रमण होने पर नीलम को लखनऊ के केजीएमयू में 15 जुलाई को भर्ती कराया गया। आंत का ऑपरेशन के बाद सात दिन तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद सोमवार रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति मनोज कुमार ने बताया कि बुधवार करीब 12 बजे उनके पास डीएम आफिस से फोन आया। इस पर वह दो बजे डीएम ऑफिस पहुंचा लेकिन डीएम से मुलाकात नहीं हो सकी। अब वह बृहस्पतिवार को डीएम से मिलेगा। पति मनोज ने बताया कि वह छह माह से लेकर अब तक कर्जा लेकर, खेत गिरवी रखकर और जेवर बेचकर करीब दस लाख रुपये पत्नी के इलाज में खर्च कर चुका है। उसके दो बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। पत्नी की मौत के जिम्मेदार डॉक्टर के खिलाफ वह कार्रवाई जरूर करेगा। वहीं राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य राजेश कुमार द्वारा बनाई गई जांच कमेटी में शामिल एक डॉक्टर का फोन पिता राधेश्याम के पास पहुंचा। उन्होंने घटना से जुड़ी सारी जानकारी लेने के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज बुलाया।

-
राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से सात दिन में रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन समय निकल चुका है। बुधवार को प्राचार्य को बुलाकर उनसे तीन दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा है। रिपोर्ट मिलते ही आगे की कार्रवाई के लिए शासन को भेजी जाएगी।
-इंद्र विक्रम सिंह, डीएम
-
पेट में कपड़ा छूटने के मामले में जांच शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट मिलते ही डीएम को भेज दी जाएगी।
-डॉ. राजेश कुमार, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed