फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Health Department on alert... beds reserved at medical colleges and CHCs.

Shahjahanpur News: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट...मेडिकल कॉलेज और सीएचसी में बेड आरक्षित किए गए

Sun, 30 Aug 2026 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Health Department on alert... beds reserved at medical colleges and CHCs.
शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू के लिए आर​क्षित किए बेड। संवाद
शाहजहांपुर। स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में दस और सीएचसी में दो-दो बेड आरक्षित किए गए हैं। स्वास्थ्य इकाइयों में आने वाले बुखार, खांसी, जुकाम के मरीजों की अलग से लाइन बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं। सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षकों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में एक राजकीय मेडिकल कॉलेज, 15 सीएचसी और 39 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। स्वाइन फ्लू को देखते हुए सभी अस्पतालों में अलर्ट जारी करते हुए जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए 10 बेड का अलग वार्ड आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

वहीं प्रत्येक सीएचसी में दो-दो बेड सुरक्षित रखे गए हैं। शनिवार को राज्य स्तरीय बैठक में भी स्वाइन फ्लू को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। जिसके बाद विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किए। सीएमओ डॉ.विवेक मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक स्वास्थ्य इकाई पर दवाई उपलब्ध कराते हुए डॉक्टरों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर पर सभी मरीजों की जांच कराने की जरूरत नहीं है। लक्षण बढ़ने या संदिग्ध मामला मिलने पर जांच की व्यवस्था की जाएगी। लोगों को खांसते और छींकते समय रुमाल का इस्तेमाल करने, मास्क लगाने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

--
मंत्री ने रद्द की डॉक्टरों की छुट्टियां
स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर चिकित्सकों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से संचालित की जा सकें। जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने पर मरीज को आइसोलेट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed