फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   'Health ATMs' used for patient check-ups are themselves malfunctioning, causing difficulties.

Shahjahanpur News: मरीजों की जांच करने वाले हेल्थ एटीएम खुद बीमार, हो रही परेशानी

Fri, 23 Oct 2026 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
'Health ATMs' used for patient check-ups are themselves malfunctioning, causing difficulties.
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलीकोठी में ब्लड प्रेशर की जांच करतीं कर्मचारी। संवाद - फोटो : Samvad
शाहजहांपुर। मरीजों को 32 तरह की जांच की सुविधा देने के लिए जिले की सीएचसी और स्वास्थ्य इकाइयों में लगाए गए हेल्थ एटीएम खुद ही बीमार हैं। नौ मशीनों में छह लंबे समय से खराब पड़ी हैं, जबकि तीन पर भी सभी जांचें नहीं हो पा रही हैं। कहीं टेस्ट स्ट्रिप खत्म है तो कहीं बैटरी, ऑक्सीजन मीटर और प्रिंटर खराब है। ऐसे में मरीजों को सामान्य जांच के लिए भी भटकना पड़ रहा है और कई को निजी लैब का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नवंबर 2022 में राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के बाहर हेल्थ एटीएम की शुरुआत की गई थी। इसके बाद सीएचसी और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलीकोठी समेत अन्य स्वास्थ्य इकाइयों में मशीनें लगाई गईं। उद्देश्य, मरीजों को एक ही जगह कई प्रकार की जांच उपलब्ध कराना था, लेकिन मशीनों के रखरखाव की व्यवस्था प्रभावित होने से योजना का लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन

-----------
जलीकोठी में नाममात्र चल रहा हेल्थ एटीएम
जलीकोठी स्वास्थ्य केंद्र पर हेल्थ एटीएम से ब्लड प्रेशर, वजन, लंबाई और तापमान जैसी सामान्य जांचें हो रही हैं। करीब एक महीने से शुगर और हीमोग्लोबिन की टेस्ट स्ट्रिप नहीं हैं। ऑक्सीजन मीटर भी खराब है और रिपोर्ट निकालने के लिए प्रिंटर का पेपर रोल तक उपलब्ध नहीं है। कर्मचारी नूरबानो जांच के बाद मशीन के मॉनीटर पर आई रिपोर्ट का फोटो मरीज के मोबाइल में खिंचवा देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
दो साल से मेडिकल कॉलेज में लगी मशीन बंद
राजकीय मेडिकल कॉलेज में लगा हेल्थ एटीएम करीब दो वर्ष से खराब है। मशीन को चैंबर में बंद कर दिया गया है। कलान, जलालाबाद, पुवायां, ददरौल और भावलखेड़ा में भी हेल्थ एटीएम खराब होने से मरीजों को इनकी सुविधा नहीं मिल पा रही है। संबंधित जांचें या तो स्ट्रिप से की जा रही हैं या मरीजों को निजी लैब भेजा जा रहा है।
---------------
निगोही : 27 जांचों का दावा, पांच लैब में
निगोही सीएचसी में हेल्थ एटीएम से 27 प्रकार की जांच होने का दावा है। पांच जांचें सीएचसी की लैब में की जाती हैं। डालमिया चीनी मिल ने सीएचसी को हेल्थ एटीएम दान में दिया था। तिलहर सीएचसी में भी मशीन से सभी प्रकार की जांचें होने का दावा किया जा रहा है।
---------------
जलालाबाद : बैटरी खराब, तीन महीने से हेल्थ एटीएम बंद

जलालाबाद सीएचसी पर हेल्थ एटीएम कंप्यूटर की बैटरी खराब होने के कारण तीन महीने से अधिक समय से बंद है। चिकित्साधीक्षक दिनेश यादव ने बताया कि मशीन ठीक कराने के लिए सीएमओ को अवगत कराने के साथ संबंधित विभाग को दोबारा सूचना दी गई है।
------
ये जांचें होनी चाहिए

हेल्थ एटीएम में लंबाई, वजन, ऑक्सीजन, तापमान, पल्स रेट, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, विजन टेस्ट, ब्लड शुगर, एचबीए1सी, बीएमआई, बॉडी फैट, बॉडी वॉटर, बोन मास, मसल्स, प्रोटीन, बीएमआर, हेल्थ स्कोर और लिपिड प्रोफाइल समेत कई जांचों की सुविधा होनी चाहिए।
--
मरीजों से बातचीत
हेल्थ एटीएम से जांच कराने में खून में फैट और पानी की कमी बताई है। फिर भी हम निजी अस्पताल में एक बार जांच कराकर जरूर देखेंगे।
-रामशरण, उदरिया (निगोही)
--
सीएचसी में लगे हेल्थ एटीएम से जांच कराई है। इसमें शरीर में ब्लड शुगर सामान्य बताई लेकिन दिल का रोग होने की आशंका जताई गई है। ऐसे में अब राजकीय मेडिकल कॉलेज में जांच कराएंगे।
-सुनीता, कल्याणपुर (निगोही)
--
शाहजहांपुर में स्थापित सभी हेल्थ एटीएम में 32 प्रकार की जांच होती हैं। छह हेल्थ एटीएम तकनीकी कमी के कारण खराब हैं। उन्हें दुरुस्त कराने के लिए संस्था की तलाश की जा रही है। विभाग को उपकरण और मशीनें आपूर्ति करने वाली संस्था हेल्थ एटीएम का काम नहीं देखती है। संबंधित संस्था को जल्द ही अनुमति मिलने की संभावना है। जल्द ही व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाएगा।


- डॉ.विवेक कुमार मिश्रा, सीएमओ

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलीकोठी में ब्लड प्रेशर की जांच करतीं कर्मचारी। संवाद

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलीकोठी में ब्लड प्रेशर की जांच करतीं कर्मचारी। संवाद- फोटो : Samvad

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलीकोठी में ब्लड प्रेशर की जांच करतीं कर्मचारी। संवाद

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलीकोठी में ब्लड प्रेशर की जांच करतीं कर्मचारी। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed