फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   He took the names of his uncle and younger brother to implicate them in the murder...the police arrested him and sent him to jail

Shahjahanpur News: हत्या में फंसाने के लिए ताऊ और तहेरे भाई का लिया था नाम...पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Tue, 15 Apr 2025 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 15 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
He took the names of his uncle and younger brother to implicate them in the murder...the police arrested him and sent him to jail
आरोपी कुलदीप। स्रोत: मीडिया सेल
तिलहर। खेत में अज्ञात युवक की जलकर मौत होने के मामले में अब तक पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि, पुलिस ने घटनाक्रम का खुलासा किया है। पुलिस टीम ने सूचना पर सोमवार सुबह खानपुर चौराहा से नगरिया तालुका गोपालपुर निवासी कुलदीप को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि कुलदीप ने अज्ञात युवक के साथ शराब पी थी। बाद में सिगरेट पीने के दौरान पराली में आग लगने से युवक की मौत हो गई थी। इस दौरान कुलदीप ने अपने ताऊ व तहेरे भाई को फंसाने का का पड्यंत्र रचा।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में कुलदीप ने बताया कि वह पांच-छह साल से एक कंपनी में ठेकेदार मुन्ना के अंडर में मजदूरी कर रहा है। कुलदीप ने बताया कि एक मार्च को वह हरिद्वार से मामा छोटे निवासी गांव समधाना थाना कटरा के घर आया। आठ अप्रैल की शाम समधाना से दो शराब के पौव्वे खरीदे। एक पी लिया, दूसरा जेब में रख लिया।
विज्ञापन

इसके बाद वह गांव जाकर ताऊ शिवसरन व तहेरे भाई शिवपाल से किसी भी तरीके से पिता वाली जमीन लेने की बात करने पहुंचा। कुलदीप ने बताया कि वह रात करीब 9 बजे पैदल ही समधाना से तिलहर आया। डीसीएम पर बैठकर नगरिया मोड़ चौकी के आगे उतर गया। वहां हाईवे किनारे सोनू ढाबा पर एक मानसिक अस्वस्थ्य युवक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उससे शराब पीने की बात की। युवक के साथ वह बंथरा गैस एजेंसी के सामने चकरोड पर गया। खेत में बैठकर शराब पी। नशा होने पर वह युवक टी-शर्ट व जूते उतारकर गेहूं की पराली पर लेट गया। सिगरेट पीने के लिए माचिस की तीली जलाई। तभी पराली में आग लगने से नशे की हालत में लेटा युवक जल गया। आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझी। इसके बाद अपने ताऊ शिवसरन व तहेरे भाई शिवपाल को फंसाने की योजना बनाई। ग्रामीणों ने पूछा तो ताऊ व तहेरे भाई का नाम बता दिया। इसी दौरान पहुंची पुलिस से कहा कि ताऊ व तहेरे भाई व दो-तीन अन्य लोगों ने मेरठ निवासी दोस्त संदीप को जला दिया है। उससे मारपीट कर रुपये छीन लिए है। बाद में उसे लगा कि पुलिस उसकी कहानी पर यकीन नहीं करेगी और वह फंस जाएगा तो भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed