फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Harmony of Bar and Bench is necessary: Nitisha Choudhary

बार और बेंच का आपसी सामंजस्य आवश्यक : नितिशा चौधरी

Fri, 07 Jan 2022 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Harmony of Bar and Bench is necessary:  Nitisha Choudhary
तिलहर में बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते सिविल जज जूनियर डिविजन नितिशा चौधरी - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का बृहस्पतिवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सिविल जज जूनियर डिवीजन नितिशा चौधरी ने कहा कि बार और बेंच का आपसी सामंजस्य बहुत जरूरी है। अधिवक्ताओं की न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए हम सभी त्वरित न्याय दिलाने में अपना योगदान अवश्य दें।
विज्ञापन

अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन अनुराग सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सीओ अरविंद कुमार ने अधिवक्ताओं को न्याय व्यवस्था के साथ प्रशासन का भी अभिन्न अंग बताया। मुख्य अतिथि सिविल जज जूनियर डिविजन नितिशा चौधरी, अपर सिविल जज जूनियर डिविजन अनुराग सिंह और सीओ अरविंद कुमार का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गुरुवेंद्र सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगत भान मौर्य, महामंत्री राजवीर सिंह को शपथ ग्रहण कराई। फिर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय ओम गंगवार, उपाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह कनौजिया, राजेश कुमार मिश्रा तथा सूर्य कुमार गंगवार, संयुक्त सचिव राजेश गंगवार, सत्यपाल, शरद यादव तथा देवेंद्र यादव, संजीव कुमार तथा संजीव यादव को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहांपुर की सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव अग्निहोत्री, महामंत्री संजय यादव, डीजीसी जदुबीर सिंह ने भी संबोधित किया। संचालन रामबरन यादव ने किया। अधिवक्ता जगदीश सिंह, अवधेश अग्रवाल, देवेंद्र कुमार गुप्ता, अशीष मिश्रा, राहुल देव सागर, हीरालाल कुशवाहा, धूम सिंह यादव, अभिषेक शर्मा, संजीव चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed