फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   handicaped chaild

पिता के साथ जाने से किया इनकार, मां के साथ रहेगी दिव्यांग बच्ची

Thu, 30 Sep 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
handicaped chaild
शाहजहांपुर। सोमवार की शाम घर के अंदर दस साल की दिव्यांग बच्ची को बंदकर पिता कहीं चला गया। दो दिन पहले उसकी मां छोड़कर चली गई थी। पुलिस ने बच्ची को चाइल्ड लाइन केयर टीम के सुपुर्द कर दिया था। टीम ने बच्ची की मां से संपर्क कर बच्ची को लेने के लिए बुलाया है। वहीं बच्ची ने मां के साथ जाने के लिए हामी भरी, लेकिन पिता के साथ जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के निगोही रोड पर स्थित साहित्यपुरम कॉलोनी निवासी फौजी शर्मा ने कुछ दिन पहले अपना मकान बेच दिया था। सोमवार सुबह घर के अंदर अपनी दस साल की दिव्यांग बच्ची सुहानी को छोड़कर कहीं चला गया था। बच्ची की मां भी दो दिन पहले जा चुकी थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मकान खरीदने वाले सोमपाल शर्मा को बुलाया। इसके बाद मकान खुलवाकर बच्ची को बरामद कर चाइल्ड लाइन टीम के हवाले किया था।
विज्ञापन

जिला समन्वयक विनय शर्मा ने बताया कि मंगलवार को बच्ची के दादा-दादी से संपर्क हुआ था, लेकिन बुधवार को बच्ची की मां संजय शर्मा से संपर्क हुआ। वह बच्ची को लेने के लिए आ गई हैं। बच्ची की मां ने चाइल्ड लाइन टीम को बताया कि उसका पति फौजी शर्मा उसके साथ मारपीट करता था। इसलिय वह घर छोड़कर मायके चली गई थी। वहीं टीम ने पिता से संपर्क किया तो उसने जल्द पत्नी से मिलने की बात की है। विनय शर्मा के मुताबिक बच्ची ने पिता के साथ जाने से इनकार कर दिया है। इसलिए बच्ची अपनी मां के साथ जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed