फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Half yearly examinations of council schools from today

Shahjahanpur News: परिषदीय विद्यालयों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं आज से

Mon, 30 Oct 2023 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Half yearly examinations of council schools from today
जारी किया गया पत्र, मार्च माह में शुरू होंगी वार्षिक परीक्षाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों की अर्द्धवार्षिक व वार्षिक परीक्षाओं को कराए जाने के लिए पत्र जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं को 31 अक्तूबर से 10 नवंबर तक संपन्न करवाया जाएगा। वार्षिक परीक्षाएं मार्च माह में होगी। अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर विभागीय तैयारियों का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी होने की जानकारी तक नहीं है।
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के सचिव प्रताप सिंह बघेल की ओर से 27 अक्तूबर को सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 2023-24 में अर्द्धवार्षिक व वार्षिक परीक्षा एवं मूल्यांकन कार्य होना है। वार्षिक परीक्षाएं जहां 11 से 15 मार्च तक संपन्न कराई जाएंगी।
विज्ञापन

उससे पहले 31 अक्तूबर से 10 नवंबर तक अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं होंगी। ये परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापक की देखरेख में प्रश्न पत्रों का निर्माण कर बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अपनी सुविधानुसार करवाया जाएगा। मौखिक परीक्षा की प्रश्नोत्तरी विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापक की देखरेख में तैयार कराया जाएगा। परीक्षा के बाद छात्र-छात्राओं को रिजल्ट भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अक्तूबर माह तक मिलीं छात्र-छात्राओं को पाठ्यपुस्तकें
बेसिक शिक्षा अधिकारी को अर्द्धवार्षिक परीक्षा अपनी सुविधानुसार संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। बीएसए ने पत्र जारी होने की जानकारी से इन्कार किया है। ऐसे में मंगलवार से परीक्षाएं शुरू होना संभव नहीं है। बच्चों को भी अक्तूबर तक पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया है। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के अनुसार इसी सप्ताह कुछ विषयों की पाठ्यपुस्तकें बच्चों को वितरित की गईं हैं। जबकि कार्यपुस्तिकाएं अब तक नहीं मिली हैं।
-
अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं को लेकर पत्र जारी होने की जानकारी नहीं है। तीन व छह अक्तूबर को निपुण असेसमेंट टेस्ट होंगे। इनको संपन्न कराए जाने के लिए सभी प्रधानाध्यापकाें व प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है।

- रणवीर सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।

---------------------
31 अक्तूबर से परिषदीय अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं होनी हैं। इसके संबंध में सचिव की ओर से पत्र जारी कर दिया गया है। तैयारियों के संबंध में बीएसए ही बता पाएंगे।
- विनय कुमार, एडी बेसिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed