{"_id":"6a4ffdab498b6476b8008cbe","slug":"half-the-village-of-banskheda-is-not-receiving-water-from-the-overhead-tank-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-178494-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बांसखेड़ा में ओवरहेड टैंक से आधे गांव को नहीं मिल रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बांसखेड़ा में ओवरहेड टैंक से आधे गांव को नहीं मिल रहा पानी
विज्ञापन
जल जीवन मिशन के तहत बांसखेड़ा गांव में बना ओवरहेड टैंक। संवाद
कुर्रियाकलां। जल जीवन मिशन के तहत बांसखेड़ा गांव में बनाया गया ओवरहेड टैंक दो साल बीतने पर भी उपयोगी साबित नहीं हो सका है। ओवरहेड टैंक से पूरे गांव में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है।
मोटर पंप से सीधे पानी की आपूर्ति करने पर आधे गांव में ही पानी पहुंच रहा है। गांव के रवींद्र सिंह, वीरेंद्र पाल सिंह, बाबू सिंह, रामकुमार, कल्लू सिंह आदि ने बताया कि उनके मोहल्ले में टैंक से पानी नहीं मिल रहा है। कई बार शिकायत पर भी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।
गांव के खेड़ा टोले के किसी भी घर में पानी नहीं पहुंच रहा है। इस कारण भीषण गर्मी में उन्हें दूर लगे हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। जल निगम के अधिशासी अभियंता (ग्रामीण) सनी सिंह ने बताया कि कई घर ऊंचाई पर बने होने की वजह से वहां पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जल्द ही मुख्य पाइप लाइन में वाल्व लगाकर पूरे गांव में जल आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी। संवाद