फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Half of the city lost power due to fault in cable box and burning of jumper

Shahjahanpur News: केबल बक्से में खराबी और जंपर जलने से आधे शहर की बिजली गुल

Sat, 10 Jun 2023 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Half of the city lost power due to fault in cable box and burning of jumper
शाहजहांपुर में ट्रांसफार्मर को सही करते बिजली निगम के कर्मचारी।
शाहजहांपुर। ओवरलोडिंग और फाल्ट से बृहस्पतिवार रात शहर का बिजली नेटवर्क लड़खड़ा गया। मोहम्मदी रोड के पास केबल बॉक्स में खराबी आने से हथौड़ा विद्युत उपकेंद्र ठप हो गया। इंटरकनेक्ट सिस्टम के चलते रोजा, अब्दुल्लागंज की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। वहीं दूसरी ओर ककरा विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन का जंपर जलने से दो घंटे तक बिजली गायब रही। भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे पुवायां रोड स्थित 220 केवी पैना ट्रांसमिशन से आने वाली 33 केवी लाइन के केबल बाक्स में खराबी आ गई। इसके चलते हथौड़ा विद्युत उपकेंद्र बंद हो गया। बिजली गुल होने से लोग परेशान हो गए। एसएसओ ने रोजा की लाइन से इंटरकनेक्ट सिस्टम के तहत सप्लाई देने का प्रयास किया, लेकिन ओवरलोड होने के कारण लाइन बंद हो गई। इसके बाद जेई अंकित तिवारी ने लाइन पर गश्त शुरू कराई। मोहम्मदी रोड पर केबल बॉक्स में खराबी मिली, इसे सही कराया गया।
विज्ञापन

इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। दूसरी तरफ रात सवा नौ बजे ककरा उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। फाल्ट आने से सिंजई, मामूड़ी, आनंदपुरम कॉलोनी, महमंद जलालनगर, अलीजई समेत बड़े हिस्से की बिजली गायब हो गई। बिजलीकर्मियों ने अब्दुल्लागंज विद्युत उपकेंद्र से सप्लाई जोड़कर राहत देने की कोशिश की, लेकिन ओवरलोडिंग के कारण दोनों विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 45 मिनट के बाद अब्दुल्लागंज की सप्लाई बहाल की गई। ककरा लाइन पर गश्त शुरू हुई तो पुवायां रोड पर पेट्रोल पंप के पास हाईटेंशन लाइन का जंपर जला मिला। करीब 11:15 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस तरह उपकेंद्रों पर फाल्ट के चलते आधे शहर की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
----------
गर्मी से बेहाल लोगों ने छतों पर टहलकर बिताया समय
बृहस्पतिवार रात बिजली गुल होने से लोग गर्मी में बेहाल हो गए। तंग घर वालों का सबसे ज्यादा हाल खराब रहा। सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्गों और बच्चों को हुई। लोग छतों पर टहलकर समय बिताते रहे। आधी रात के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य होने पर लोग सो सके।

--------
युवाओं ने ककरा उपकेंद्र पर किया हंगामा
बिजली सप्लाई बाधित होने के बाद युवाओं ने ककरा विद्युत उपकेंद्र पर फोन करना शुरू कर दिया। कॉल रिसीव न होने पर युवा उपकेंद्र पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। कर्मियों ने लाइन फाल्ट जल्द दुरुस्त कराकर सप्लाई बहाल कराने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed